बीजेपी नेता ने कहा- केजरीवाल जैसे देशद्रोही के रहते PAK से नहीं हो सकता युद्ध

नई दिल्ली। सर्जिकल स्ट्राइक पर मोदी सरकार और सेना के दावे पर सवाल उठाने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने देशद्रोही करार दिया है। राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि केजरीवाल जैसे देशद्रोहियों के रहते देश पाकिस्तान पर हमला नहीं कर सकता।

'देश के खिलाफ काम कर रहे हैं केजरीवाल जैसे लोग'

'देश के खिलाफ काम कर रहे हैं केजरीवाल जैसे लोग'

बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा, 'जब तक देशद्रोही चरित्र वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सत्ता में भारत पाकिस्तान पर हमला नहीं कर पाएगा।' उन्होंने कहा कि केजरीवाल जैसे लोग पाकिस्तान देश के खिलाफ काम कर रहे हैं।

'कोई एक्शन नहीं लेगा पाकिस्तान'

'कोई एक्शन नहीं लेगा पाकिस्तान'

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि भारत को पाकिस्तान के दावे पर गौर करने की जरूरत नहीं है। भारत की ओर से सबूत देने के बाद भी पाकिस्तान को कोई एक्शन नहीं लेना है। उन्होंने कहा, 'पठानकोट में सबूत देने और आकर जांच करने देने के बाद भी पाकिस्तान ने कोई कदम नहीं उठाया। यह पाकिस्तान की नीयत बताता है।'

'कसाब और हाफिज के सबूत दिए लेकिन क्या हुआ'

'कसाब और हाफिज के सबूत दिए लेकिन क्या हुआ'

राज्यसभा सांसद ने कहा, 'हमें पाकिस्तान के दावे पर कोई जवाब नहीं देना चाहिए। हम उसे कसाब और हाफिज सईद के सबूत दे चुके हैं। हमने उन्हें पठानकोट में आकर जांच करने की भी छूट दे चुके हैं, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ।'

'केजरीवाल का दिमाग नक्सली है'

'केजरीवाल का दिमाग नक्सली है'

दिल्ली के मुख्यमंत्री पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, 'केजरीवाल देशद्रोही और नक्सली दिमाग वाले हैं, ये सब जानते हैं। दिल्ली का शासन संभालने के बजाय वह यहां वहां के मुद्दों पर बयान दे रहे हैं।' उन्होंने कहा कि दिल्ली की सरकार को हटाकर राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+