Jagdeep Dhankhar Salary: जानिए जगदीप धनखड़ को कितनी मिलती है सैलरी?
Jagdeep Dhankhar salary: मंगलवार को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्ष ने मोर्चा खोलते हुए कुछ ऐसा किया, जिसकी आशा किसी को नहीं थी। इंडिया ब्लॉक के नेता जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए हैं।
विपक्ष के नेताओं ने दावा किया है कि उन्होंने धनखड़ के खिलाफ अनुच्छेद 67(बी) के तहत अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है।इस प्रस्ताव पर करीब 70 नेताओं के हस्ताक्षर हैं, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किया है।

आपको बता दें कि सदन में बहस के दौरान धनखड़ और नेताओं की तीखी बहस भी हुई थी। मालूम हो कि देश के सम्मानित पद पर आसीन धनखड़ ने सदन में विपक्ष से पहले प्रार्थना की थी कि वो सदन चलने दें लेकिन विपक्ष ने उनकी एक ना सुनी।
जगदीप धनखड़ का वार्षिक वेतन ₹480,0000 है
उपसभापति के रूप में जगदीप धनखड़ का वार्षिक वेतन ₹480,0000 और मासिक वेतन 4 लाख रु है। इसके अलावा उपराष्ट्रपति को निम्मलिखित सुविधाएं भी मिलती हैं।
- मुफ़्त आवास
- चिकित्सा देखभाल
- ट्रेन और हवाई यात्रा की सुविधा
- मोबाइल फ़ोन सेवा
- व्यक्तिगत सुरक्षा
- कर्मचारी
- उपराष्ट्रपति का वेतन और लाभ संसद के अधिकारियों के वेतन और भत्ते अधिनियम, 1953 द्वारा निर्धारित किए जाते हैं।
- उपराष्ट्रपति की भूमिका राज्यसभा की अध्यक्षता करना और राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में कार्य करना है।
- सेवानिवृत्ति के बाद, उपराष्ट्रपति को प्रति माह पेंशन मिलती है।
- यदि वे राष्ट्रपति के रूप में कार्य करते हैं, तो उन्हें सभी राष्ट्रपति सुविधाएं और लाभ प्राप्त होते हैं।
राजनीतिक करियर
जगदीप धनखड़ का राजनीतिक करियर 1989 में शुरू हुआ, जब वे झुंझुनूं से लोकसभा सांसद चुने गए।वे तत्कालीन जनता दल पार्टी से जुड़े थे।
इसके बाद वे कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं, जो कि निम्नलिखित हैं..
- केंद्रीय मंत्री (1990-91)
- राजस्थान हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता
- 2019 में, उन्हें पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
- 2022 में वो उपराष्ट्रपति बने।
- जगदीप धनखड़ युवावस्था में कुश्ती और कबड्डी जैसे खेल खेला करते थे।
विपक्ष नाराज, धनखड़ पर लगाए आरोप
कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा कि यह निर्णय कठोर था, लेकिन संसदीय लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवश्यक था और हमें देश के लिए ये उठाना पड़ा तो वहीं तृणमूल सांसद सागरिका घोष ने धनखड़ की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए कहा कि वो जानबूझकर सार्वजनिक मामलों पर चर्चा को दबाते हैं।
भाजपा ने किया पलटवार
भाजपा ने विपक्ष पर संसद के संचालन में बाधा डालने का आरोप लगाया है और धनखड़ के खिलाफ उठाए उनके कदम की आलोचना की है।












Click it and Unblock the Notifications