एक दिन में 1.5 लाख कोरोना के केसों की संख्या को छूने वाला दुनिया का दूसरा देश बना भारत

भारत में शनिवार को कोरोना के रिकॉर्ड 1.5 लाख नए केस सामने आए। इसी के साथ अमेरिका के बाद भारत विश्व का ऐसा दूसरा देश बन गया जहां एक दिन में कोरोना के डेढ़ लाख मामले सामने आए हैं।

नई दिल्ली। भारत में शनिवार को कोरोना के रिकॉर्ड 1.5 लाख नए केस सामने आए। इसी के साथ अमेरिका के बाद भारत विश्व का ऐसा दूसरा देश बन गया जहां एक दिन में कोरोना के डेढ़ लाख मामले सामने आए हैं। शनिवार को भारत में कोरोना के कुल 1,52545 नए मामले सामने आए जो जि शुक्रवार को सामने आए 1.45 लाख मामलों से 5% ज्यादा थे।

corona

बीते कुछ दिनों से भारत में कोरोना के रोज लगभग 1 लाख मामले सामने आ रहे थे और मात्र 1 हफ्ते से भी कम समय में यह आंकड़ा डेढ़ लाख के पार पहुंच गया। यानि एक हफ्ते से भी कम समय में कोरोना के मामलों में 50% की वृद्धि देखने को मिली है। अब से पहले सर्वप्रथम कोरोना के एक दिन में सर्वाधिक मामले पिछले साल 17 सिंतबर (98,795) को दर्ज किए गए थे।

यह भी पढ़ें: वैक्सीन का पहला डोज लगवाने के बाद भी गायक पलाश सेन हुए कोरोना संक्रमित, बोले-'वायरस का Dr पर हमला'

शनिवार को कोरोना के मामलों में हुई रिकॉर्ड वृद्धि के साथ इससे होने वाली मौतों के मामले में भी वृद्धि देखने को मिली। शनिवार को कोरोना के कारण 839 लोगों की मौत हो गई, जोकि पिछले साल 16 अक्टूबर को हुई एक दिन में सर्वाधिक मौत से भी ज्यादा है। कोरोना की दूसरी लहर में इससे होने वाली मौतों के आंकड़ों में लगातार तेजी हो रही है। हालांकि देश में कोरोना की पहली लहर के मुकाबले मौतों का आंकड़ा काफी कम है। देश में कोरोना के शनिवार तक 1.1 मिलियन एक्टिव केस हो चुके हैं।

कोरोना की दूसरी लहर ने सबसे अधिक महाराष्ट्र को प्रभावित किया है। देश में सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से ही सामने आ रहे हैं। शनिवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 55,411 केस सामने आए जबकि 309 लोगों की इस दौरान मौत हो गई। इसी दौरान छत्तीसगढ़ में 14,098 मामले सामने आए, जबकि यूपी शुक्रवार को 11,447 मामले मिले थे।

Recommended Video

    Corona Vaccination: India में 85 दिन में लगे 10 करोड़ टीके, US,China को भी पीछे छोड़ा|वनइंडिया हिंदी

    इसके अलावा बिहार में शनिवार को 3,469 नए मामले सामने आए जो कि पिछले साल 15 अगस्त को सामने आए सर्वाधिक मामलों के बाद सबसे अधिक थे। इसके अलावा गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी कोरोना के मामलों में वृद्धि देखने को मिली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+