भारत ने कहा सईद पर लगाई जाए लगाम, लेकिन फिर कुछ नहीं करने वाला पाक!

नई दिल्‍ली। पठानकोट आतंकी हमले की तरह भारत पर और आतंकी हमलों की धमकी देने वाले हाफिज सईद को लेकर भारत का रवैया काफी सख्‍त है।

hafiz-saeed-1

भारत की ओर से पाकिस्‍तान को साफ कर दिया है कि लश्‍कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा, जेयूडी, के मुखिया हाफिज सईद की ओर से कहीं बातें भारत को बर्दाश्‍त नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता विकास स्‍वरूप की ओर से इसकी पुष्टि कर दी गई है।

श्रीनगर से 126 किमी दूर भारत को धमकाता हाफिज सईद

भारत ने पाक को साफ-साफ कहा है कि वह इस आतंकी पर नियंत्रण लगाए। लेकिन यह बात भी एक हकीकत है कि एक बार फिर से भारत की ओर से पाक को की कई रिक्‍वेस्‍ट का कोई नतीजा नहीं निकलने वाला है।

अमेरिका को दिलाया झूठा भरोसा

हमेशा की तरह इस बार भी पाक के कान पर जूं नहीं रेंगेगी। पाक अमेरिका को इस बात का भरोसा दिलाता रहे कि वह सईद के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। जबकि ऐसा कुछ हो ही नहीं रहा है।

अक्‍टूबर 2015 में पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अमेरिका को भरोसा दिलाया था कि वह सईद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। तीन माह बाद भी सईद पाक के हर न्‍यूज चैनल पर नजर आता है।

पाक में सुरक्षित है सईद

जब तक सईद पाकिस्‍तान में है इस बात की पूरी गारंटी है कि उसे सुरक्षा मिलती रहेगी। भारत हर बार पाकिस्‍तान से उसके खिलाफ कार्रवाई करने को क‍हेगा लेकिन ऐसा कभी होगा ही नहीं।

बेहतर होगा कि भारत, कश्‍मीर में सईद के नेटवर्क को कमजोर करने की कोशिशें करता रहे। पठानकोट आतंकी हमले के बाद भारत को खुद की सुरक्षा को और बढ़ाना होगा न कि पाकिस्‍तान से कोई उम्‍मीद रखनी चाहिए।

कई वजहें हैं जो पाकिस्‍तान को सईद के खिलाफ कार्रवाई करने से रोकती हैं। सईद पाकिस्‍तान के लिए एक बड़ा रणनीतिक हथियार है जो पाक के लिए हर पल कश्‍मीर का मुद्दा उठाता रहता है।

लश्‍कर का प्रमुख मानने से पाक का इंकार

पाक कभी भी सईद को लश्‍कर का मुखिया नहीं मानता है और पाक हमेशा उसे जमात-उद-दावा का प्रमुख ही बताता है। पाक और लश्‍कर दोनों ही इस बात से इंकार करते आए हैं कि लश्‍कर का जेयूडी से कोई लेना-देना है।

ऐसे में कहीं न कहीं भारत को यह बात समझ लेनी चाहिए कि उसकी लाख कोशिशों के बाद शायद ही पाक कभी हाफिज सईद के खिलाफ कोई कार्रवाई करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+