देश में 5वीं बार एक दिन में लगाए गए 1 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज, वैक्सीनेशन आंकड़ा 87 करोड़ के पार

देश में 5वीं बार एक दिन में लगाए गए 1 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज, वैक्सीनेशन आंकड़ा 87 करोड़ के पार

नई दिल्ली, 28 सितंबर: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में सोमवार (27 सितंबर) को एक दिन 1 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने यह भी कहा है कि देश में ये पांचवीं बार है, जब एक दिन 1 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई गई है। इसी के साथ भारत में कोविड-19 वैक्सीनेशन का आंकड़ा 87 करोड़ के पार हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर कहा, "देश को बधाई, क्योंकि हमने एक दिन एक और 1 करोड़ कोविड-19 वैक्सीन डोज लगाने का आंकड़ा पूरा किया है। पीएम नरेंद्र मोद जी के तहत, भारत ने कोरोना को एक पंच दिया - 5वीं बार हासिल किए गए 1 करोड़ टीकों का रिकॉर्ड।"

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 5वीं बार एक दिन में 1 Crore से ज्यादा लगी Corona Vaccine | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus vaccine

    87.07 करोड़ लगाई गई वैक्सीन डोज

    देश में पहली बार 27 अगस्त को कोरोना वैक्सीन की डोज एक दिन में 1 करोड़ लगाई गई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सोमवार (27 सितंबर) के लिए दैनिक टीकाकरण संख्या दिन के लिए अंतिम रिपोर्ट के आने के बाद देर रात तक बढ़ने की उम्मीद है। बता दें कि देश में वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड हर दिन का रखा जाता है।

    मंगलवार (28 सितंबर) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देशभर में 27 सितंबर को 1,02,22,525 वैक्सीन डोज लगाई गई है। जिसके बाद वैक्सीनेशन का आंकड़ा 87,07,08,636 (87.07 करोड़) हो गया है।

    16 जनवरी 2021 से शुरू हुआ था वैक्सीनेशन अभियान

    देश भर में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी 2021 को शुरू किया गया था, जिसमें पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया था। फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण 2 फरवरी से शुरू हुआ था। कोरोना वैक्सीनेशन अभियान का अगला चरण 1 मार्च से 60 वर्ष से 45 वर्ष तक के आयु वर्ग के लोगों के लिए शुरू किया गया।

    देश में 1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया गया। इसके बाद सरकार ने 1 मई से 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को टीकाकरण करने की अनुमति दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+