करतारपुर कॉरिडोर: जीरो प्वाइंट पर भारत-पाक आधिकारियों ने की मुलाकात, तकनीकी पहलुओं पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। पाकिस्तान और भारत ने करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब को पंजाब के गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक से जोड़ने वाले कॉरिडोर के लिए रूपरेखा पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को तकनीकी बैठक की। जियो न्यूज के मुताबिक, जीरो प्वाइंट (करतारपुर) में आयोजित वार्ता में दोनों पक्षों के तकनीकी विशेषज्ञों और विदेशी कार्यालय के अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने कथित तौर पर एक सीमा बाड़ और सड़क डिजाइन की स्थापना पर चर्चा की।

Kartarpur corridor
पाकिस्तान रेंजर्स के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों की बैठक करतारपुर जीरो पॉइंट पर हुई थी। लेकिन इस मामले पर पाकिस्तान के विदेश कार्यालय या पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ही बयान जारी करेगी। गत नवंबर में एक अहम कदम उठाते हुए भारत और पाकिस्तान सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव से जुड़े ऐतिहासिक गुरुद्वारा दरबार साहिब को गुरदासपुर में डेरा बाबा नानक तक जोड़ने के लिए करतारपुर कॉरिडोर बनाने पर सहमत हुए थे।

अपने राज्य की विस्तृत चुनावी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

गुरदासपुर में डेरा बाबा नानक में सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव का अंतिम समय गुजारा था। करतारपुर साहिब डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे से करीब चार किलोमीटर दूर रावी नदी के पार पाकिस्तान के नरोवाल जिले में स्थित है।इससे पहले भारत ने वाघा सीमा पर दोनों देशों के बीच दो अप्रैल को होने वाली करतारपुर कॉरिडोर बैठक स्थगित कर दी थी।

इससे पहले भारत और पाकिस्तान ने 19 मार्च को करतारपुर कॉरिडोर पर तकनीकी विशेषज्ञों की एक बैठक की थी, जिसके दौरान प्रस्तावित क्रॉसिंग बिंदुओं के संरेखण, निर्देशांक और अन्य इंजीनियरिंग पहलुओं पर चर्चा की गई थी। बाद में, पाकिस्तानी मंत्रिमंडल ने करतारपुर कॉरिडोर के खुलने के बाद सिख तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 10 सदस्यीय पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (PSGPC) का गठन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+