सीमा विवाद को लेकर भारत-चीन की सेनाओं के बीच पांचवी कमांडर स्तर की बैठक आज: सूत्र
नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच लद्दाख में चल रहे सीमा विवाद के बीच दोनों ही देशों की सेनाओं के बीच आज एक बार फिर से कमांडर स्तर की बैठक होगी। भारतीय सेना के सूत्रों के अनुसार दोनों सेनाओं के बीच यह पांचवी कमांडर स्तर की बैठक होगी, जोकि आज सुबह 11 बजे चीन के माल्दो में होगी। यह बैठक सुबह 11 ब जे सुरू होगी, जिसमे दोनों देशों के बीच एलएसी पर सेनाओं को पीछे करने यानि डिसइंगेजमेंट को लेकर बात होगी। बैठक के दौरान भारत चीनी सेना से फिंगर एरिया में पीएल को पूरी तरह से पीछे हटाने के लिए कहेगा, जहां दोनों देशों के बीच अभी भी तनाव बरकरार है।













Click it and Unblock the Notifications