2024 से पहले I.N.D.I.A.पांच राज्यों के चुनावों में फूंगेगा बिगुल, इस शहर में अक्टूबर में होगी पहली बड़ी रैली

इंडिया ग्रुप के समन्वय समिति की पहली बैठक बुधवार को एनसीपी संस्थापक शरद पवार के घर पर हुई। इसमें शामिल सहयोगी दलों के नेताओं के दावे के मुताबिक यह बैठक काफी सफल रही है और मुख्य तौर पर उनके बीच चार मुद्दों को लेकर सहमति बनी है।

सबसे बड़ी बात ये है कि इंडिया ग्रुप समन्वय समिति की बैठक में शामिल सभी दलों ने 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले नवंबर-दिसंबर में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों पर ही फोकस करना तय किया है। इसकी शुरुआत अगले महीने के पहले हफ्ते में भोपाल में एक बड़ी रैली करके की जाएगी।

india alliance meeting

बैठक सफल और सकारात्मक रही- तेजस्वी यादव
इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस (INDIA) के समन्वय समिति की बैठक में शामिल होने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इसमें उठे मुद्दों की जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'बैठक सफल और सकारात्मक रही। कई मुद्दों और रणनीतियों पर चर्चा हुई.....यह फैसला किया गया कि इंडिया गठबंधन की पहली रैली अक्टूबर के पहले हफ्ते में भोपाल में आयोजित की जाएगी।...'

जातिगत जनगणना के मुद्दे उठाएंगे- आरजेडी नेता
उन्होंने आगे कहा, 'यह भी फैसला लिया गया कि पार्टी सदस्य सीटों के बंटवारे को लेकर जल्द फैसला लेंगे। बैठक में शामिल सभी दलों ने तय किया है कि जातिगत जनगणना के मुद्दे को उठाएंगे.....'

अक्टूबर के पहले हफ्ते में भोपाल में होगी रैली- सपा नेता
वहीं समाजवादी पार्टी की ओर से बैठक में शामिल होने के बाद पार्टी नेता जावेद अली खान ने भी कहा कि 'सीटों के बंटवारे पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा.....और भोपाल में अक्टूबर के पहले हफ्ते में गठबंधन की एक सभा होगी......'

स्टालिन के बयान के साए में हुई बैठक
डीएमके नेता और मंत्री उदयनिधि स्टालिन, पार्टी नेता ए राजा और तमिलनाडु के एक अन्य मंत्री की ओर से सनातन धर्म के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के साए में हुई इस बैठक में इंडिया ग्रुप के समन्वय समिति में शामिल अधिकतर दलों के नेता पहुंचे थे। बताया गया कि टीएमसी के अभिषेक बनर्जी ईडी से मिले समन की वजह से मौजूद नहीं थे।

इंडिया समन्वय समिति की बैठक में ये नेता पहुंचे
इंडिया ग्रुप के जिन नेताओं ने बुधवार की बैठक में शिरकत की उनमें, एनसीपी संस्थापक शरद पवार, कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, सीपीआई के डी राजा, समाजवादी पार्टी के जावेद अली खान, डीएमके के टीआर बालू, आरजेडी के तेजस्वी यादव, आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा, जेडीयू के संजय झा, नेशनल कांफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला, पीडीपी की महबूबा मुफ्ती, शिवसेना (उद्धव बाल ठाकरे) के संजय राउत शामिल हैं।

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन भी नहीं हुए शामिल
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इस बैठक से गायब रहने वालों में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन का भी नाम है। समन्वय समिति के लिए सीपीएम को भी अपने एक प्रतिनिधि का नाम देना है, जो अबतक यह फाइनल नहीं कर सकी है। संभावना है कि 16-17 सितंबर को होने वाली इसकी पोलित ब्यूरो की बैठक में इसपर कोई फैसला लिया जा सकता है।

इससे पहले इंडिया ग्रुप की पहली बैठक जून में पटना में, दूसरी जुलाई में बेंगलुरु में और तीसरी इसी महीने की शुरुआत में मुंबई में हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+