INDIA गठबंधन की 'अग्निपरीक्षा' आज! DMK-AAP के बिना जुटेंगे 23 दल, क्या है मीटिंग का एजेंडा?
INDIA Alliance Meeting: आज दिल्ली में विपक्षी दलों की एक बड़ी बैठक होने जा रही है, जिसमे 23 दल शामिल होंगे, DMK-AAP की गैर-मौजूदगी में यह बैठक संविधान क्लब में आयोजित की जाएगी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नई रणनीति बनाना है। हालिया चुनाव नतीजों के बाद यह चर्चा काफी अहम है। इस बैठक के लिए टीएमसी से ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी भी दिल्ली पहुंच चुके हैं।
तो वहीं कांग्रेस से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे इसमें शामिल होंगे , सपा प्रमुख अखिलेश यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव और शिवसेना से उद्धव ठाकरे इस खास मीटिंग का हिस्सा होंगे। लेकिन डीएमके और आम आदमी पार्टी ने इस मीटिंग से दूरी बना ली है, टीवीके के भी बैठक में आने की उम्मीद है।

INDIA Alliance Meeting: का क्या है मुख्य एजेंडा?
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, विपक्षी दल इस बैठक में भाजपा के खिलाफ अपनी रणनीति को नया रूप देने की कोशिश करेंगे। हाल के महीनों में कई राज्यों के विधानसभा चुनावों में विपक्षी दलों को झटके लगे हैं, जिसके बाद गठबंधन की दिशा और प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में नेताओं का फोकस एक साझा राजनीतिक एजेंडा तैयार करने पर रहेगा।
आज की मीटिंग में निम्नलिखित मुद्दों पर चर्चा हो सकती है
- भाजपा के खिलाफ संयुक्त राजनीतिक अभियान पर चर्चा हो सकती है।
- महंगाई, ईंधन कीमतों और आर्थिक मुद्दों पर सभी दल एक साक्षा रणनीति के तहत काम करें।
- आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी कैसे की जाए।
- 2029 लोकसभा चुनाव के लिए दीर्घकालिक रोडमैप तैयार करने पर विचार।
- गठबंधन के भीतर उभर रहे मतभेदों को दूर करने की कोशिश पर विचार किया जा सकता है।
DMK की गैरमौजूदगी क्यों अहम?
बैठक से सबसे बड़ा झटका DMK की अनुपस्थिति है। पार्टी ने हाल ही में कांग्रेस से बढ़े राजनीतिक मतभेदों के चलते INDIA गठबंधन से दूरी बना ली है। तमिलनाडु की राजनीति में कांग्रेस द्वारा नए राजनीतिक समीकरण बनाने और TVK के साथ नजदीकियां बढ़ाने के बाद DMK ने नाराजगी जताई थी। इसी कारण पार्टी ने दिल्ली बैठक का बहिष्कार किया है।
AAP ने क्यों बनाई दूरी?
आम आदमी पार्टी ने भी इस बैठक से दूरी बनाई है। पार्टी पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि उसका INDIA गठबंधन के साथ संबंध लोकसभा चुनाव तक सीमित था। AAP नेताओं ने कांग्रेस पर क्षेत्रीय दलों को कमजोर करने के आरोप लगाए हैं और वो बीजेपी को चुनौती देने में विफल रही है।
ममता बनर्जी पर सबकी निगाहें
इस बैठक में सबसे अधिक नजरें ममता बनर्जी पर रहेंगी। पश्चिम बंगाल में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम और चुनावी झटकों के बाद अब उनका कद इंडिया ब्लॉक में कैसे होगा, इस पर भी निगाहें हैं, फिलहाल तृणमूल कांग्रेस ने बैठक को "साझा उद्देश्य और स्पष्ट इरादे" वाला मंच बताया है।













Click it and Unblock the Notifications