INDIA Alliance: क्यों नाराज हुए नीतीश कुमार और लालू यादव?
INDIA Alliance: पांच राज्यों के चुनाव परिणामों के बाद मंगलवार को विपक्षी INDIA गठबंधन की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में गठबंधन में शामिल 28 राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं ने शिरकत की लेकिन बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमों लालू यादव खासे नाराज़ दिखे। आखिर क्या वो वजह है कि लालू यादव और नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन से नाराज हो गए?

दरअसल, मंगलवार को दिल्ली में आयोजित इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक में बंगाल सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को तौर पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का चेहरा प्रधानमंत्री पद के चेहरा बनाए जानें का प्रस्ताव रखकर सभी को हैरान कर दिया, इसके साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा झटका दे दिया।
ममता बनर्जी के इस प्रस्ताव से नीतीश ही नहीं आरजेडी प्रमुख लालू यादव भी नाराज हो गए। आलम ये था कि दोनों ही नेता गठबंधन की बैठक के बाद हुई प्रेस वार्ता में शामिल नहीं हुए।
क्यों नाराज हुए लालू और नीतीश कुमार?
राजनीति के पंडितों की माने तो नीतीश कुमार और लालू यादव दोनों की नाराजगी का कनेक्शन बिहार से जुड़ा हुआ है। अगर नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री चेहरा बनाया जाता है तभी तो बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी लालू के लाड़ले तेजस्वी यादव को मिल सकती है। मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम का पीएम पद के लिए प्रस्ताव पर दोनों नेताओं की नाराजगी की ये ही बड़ी वजह है।
लालू यादव का स्वार्थ
बता दें आरजेडी प्रमुख लालू यादव पहले ही बिहार सीएम नीतीश कुमार को पीएम चेहरा बनाए जाने की पैरवी कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार को सामने कोई चुनौती नही हैं। लालू प्रसाद यादव नीतीश कुमार को राष्ट्रीय राजनीति में स्थापित करने का प्रयास करते रहे हैं ताकि बिहार में तेजस्वी यादव के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी की रास्ता क्लियर हो जाए और उनका बेटा तेजस्वी यादव बिहार का मुख्यमंत्री बनें।
तो क्या लालू यादव की पार्टी छोड़ देगी कांग्रेस का साथ?
इंडिया गठबंधन की पहली बैठक के बाद से ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी हो या सोनिया गांधी आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बीच बड़े ही मधुर संबंध नजर आए। यहां तक कि लालू यादव ने दिल्ली में अपनी बेटी के आवास पर राहुल गांधी को भी मटन पार्टी पर भी बुलाया लेकिन राजनीतिक के जानकारों का मानना है कि अगर इंडिया गठबंधन में कांंग्रेस को समर्थन करने से लालू यादव और उनकी आरजेडी को खासा फायदा नहीं होता है तो वो कांग्रेस से किनारा भी कर सकती है!
देखा जाए तो कांग्रेस से नाता तोड़ने पर आरजेडी को कोई नुकसान भी नहीं है क्योंकि उसका फोकस बिहार की राजनीति तक सीमित है और लालू यादव हर हाल में तेजस्वी यादव को बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर देखना चाहते हैं।
नीतीश को इंडिया गठबंधन में लगा दूसरा झटका
हालांकि नीतीश कुमार के लिए इंडिया गठबंधन के लिए ये दूसरा बड़ा झटका है पहला झटका इंडिया एलाइंस की बेंगलुरू में आयोजित दूसरी बैठक में लगा था जब उन्हें संयोजक बनाने पर गठबंधन के दलों में सहमति नहीं बन पाई थी। वहीं गठबंधन में पीएम का चेहरा बनाए जाने का सपना देख रहे नीतीश कुमार को ममता बनर्जी ने पीएम चेहरे के रूप में खड़गे का नाम लेकर दूसरा बड़ा झटका दिया है।












Click it and Unblock the Notifications