हमारा सपना होना चाहिए कि हम विश्वभर में कह सकें, 'मेड इन इंडिया'

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 68वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को लाल किले पर झंडा फहराया। मई में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने पहली बार लाल किले पर झंडा फहराया है।

Independence Day Live Updates: Govt, Opposition must work together, says PM

नरेंद्र मोदी का भाषण कई मायनों में ऐतिहासिक है। मोदी पहली बार बिना बुलेट प्रूफ बॉक्स के भाषण दे रहे हैं। मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं, जो बिना लिखा हुआ भाषण दे रहे हैं।

लाइव अपडेट के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें।

8: 30 AM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विश्वभर के निवेशकों से अपील की कि वे भारत विनिर्माण का केंद्र बनाएं। उन्होंने कहा, "कम, मेक इन इंडियामोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा, "मैं विश्वभर से कहता हूं, भारत में सामान का उत्पादन करें। सामान कहीं भी बेचें, लेकिन इसका उत्पादन भारत में करें। हमारे पास कौशल और योग्यता है। उन्होंने कहा, "हमारा सपना होना चाहिए कि हम विश्वभर में कह सकें, 'मेड इन इंडिया'।"

उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के लिये नेहरू ने बदल दिया था अपना प्लान

मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा, "मैं विश्वभर से कहता हूं, भारत में सामान का उत्पादन करें। सामान कहीं भी बेचें, लेकिन इसका उत्पादन भारत में करें। हमारे पास कौशल और योग्यता है।"

उन्होंने कहा, "हमारा सपना होना चाहिए कि हम विश्वभर में कह सकें, 'मेड इन इंडिया'।"

8:27 AM:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 68वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुक्रवार को 'अत्यधिक गरीब' लोगों के लिए बैंक खाता खोलने और उनके लिए 1,00,000 रुपये के बीमा योजना की घोषणा लाल किले से देश को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, "प्रधानमंत्री जन धन योजना' के माध्यम से हम गरीब से गरीब लोगों के लिए बैंक खाता खुलवाना चाहते हैं।"

उन्होंने कहा, "जन धन योजना' के तहत गरीब लोगों का एक लाख रुपये का बीमा कराया जाएगा।"

8:25 AM: देश में सफाई की जरूरत है इसलिए हमने इस पर काम शुरू किया है। क्योंकि राष्ट्रपिता महात्मागांधी ने कहा था कि स्वच्छ शरीर में स्वस्थ दिमाग रहता है इसलिए बहुत जरूरी है कि आप इस मिशन में हमारा साथ दें। गांवों में शौचालय बनवायें।

8:24AM: नक्सलवाद पर चिंता जताते हुए मोदी ने कहा कि खून बहाने से धरती लाल होती है, परंतु कंधे पर हल रखा हो तो हरियाली आती है।

8:20 AM: मोदी ने कहा कि जब देश में दुष्कर्म की घटनाएं होती हैं, तो हमारा माथा शर्म से झुक जाता है। इस देश में मां-बाप बेटियों से सैकड़ों सवाल पूछते हैं, परंतु क्या बेटों से भी सवाल पूछे जाते हैं? दुष्कर्म करने वाला भी तो किसी का बेटा ही होता है।

8:15AM: आज देश को केवल विकास की जरूरत है इसलिए आप सभी से मेरा निवेदन है कि आप लोग अगर 12 घंटे काम करो ताकी इस देश का भला हो मैं वादा करता हूं कि अगर आप 12 घंटे काम करोगे तो मैं 13 घंटे काम करूंगा।

8: 14 AM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि योजना आयोग में ढांचागत परिवर्तन कर नए संस्थान का गठन किया जाएगा।

8:10AM:उन्होंने कहा, "हमने बहुत लड़ाई लड़ ली, बहुत लोगों की जानें गईं, पीछे मुड़कर देखिए, क्या किसी को कुछ मिला?"मोदी ने कहा कि सालों से चल रहे रक्तपात ने भारत माता को केवल गहरे घाव दिए हैं।

प्रधानमंत्री ने लोगों से कम से कम केवल 10 साल के लिए जातिवादी और सांप्रदायिक राजनीति छोड़ने की अपील की।उन्होंने कहा, "शांति, एकता, भाईचारा लेकर साथ चलें। केवल यही चीजें आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकती हैं।"

8:08 AM: भारतीयों से 'जातिवाद' और 'सांप्रदायिकता' के जहर को छोड़ने और एकता को गले लगाने की अपील की। लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह शर्म की बात है कि आजादी के इतने साल बीत जाने के बाद भी जातिवादी और सांप्रदायिक राजनीति जारी है।


8:05 AM:
मोदी ने कहा, 'देश उस नींव पर खड़ा है, जहां वेदकाल में एक ही मंत्र सुनाया जाता है, हम साथ चलें, मिलकर चलें, मिलकर संकल्प करें और मिलकर देश को आगे बढ़ाएं. इसी सोच के साथ 125 करोड़ देशवासियों ने देश को आगे बढ़ाया

8:01 AM: प्रधानमंत्री ने दिया नारा, कम मेक इन इंडिया

7: 55 AM: मैं कुछ दिन से देखा कि समाचार पत्रों और टीवी में सरकारी कर्मचारियों के समय पर ऑफिस पहुंचने की खबरें छपती रही हैं। क्या इस देश के अफसर समय पर दफ्तर जाएं ये क्या न्यूज बनती है। और अगर ऐसा होता है तो पता चलता है हम कितना नीचे गिरे हैं। लोगों की पूर्ति के लिए शासन व्यवस्था के पुर्जे को और धारदार बनाना है। हम उस दिशा में प्रयास कर रहे हैं। मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि सरकार में बैठे लोगों का सामर्थ्य बहुत है। मैं उस शक्ति को जगाना चाहता हूं।

अभी राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के बच्चों ने महान प्रदर्शन किया है जिसमें अधिकांश हमारे देश की बेटियां हैं। हमें गर्व होना चाहिए। कन्याएं देश की धड़कन और रोशनी है इसलिए उन्हें बचाओ।

7: 50 Am: देश और दखद हालातों से गुजर रहा है। आज देश में कन्याओं की संख्या लड़कों से कम हो रही है जो कि एक दुखद बात है इसलिए मैं कहता हूं कि चंद पैसों के लिए डाक्टर आप लोग अपा ईमान ना बेचे।

7: 45 AM:स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "मैं दिल्ली के लिए बाहरी हूं। लेकिन एक बाहरी दिल्ली आया और इसका अंदरूनी रूप देखा।"उन्होंने कहा, "मैं हैरान रह गया। मैं राजनीति के बारे में बात नहीं कह रहा हूं।" मोदी ने कहा कि मई में प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने यह महसूस किया कि सरकार के अंदर ही अलग-अलग सरकार चल रही है।

7: 42 AM: देश ने देखा होगा कि सभी को साथ लेकर चलने में हमें अभूतपूर्व सफलता मिली है। उसका यश सरकार को नहीं जाता। उसका श्रेय प्रतिपक्ष को, उसके नेता को भी जाता है।

7:40 AM: मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि संसद हमारी सोच का परिचायक है। हम बहुमत के आधार पर आगे बढ़ना नहीं चाहते। हम सहमति के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं।

7: 36 AM: उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में कहा, "यह भारतीय लोकतंत्र के लिए बेहद सम्मान की बात है कि एक गरीब परिवार, एक साधारण परिवार का बेटा लाल किले से देश को संबोधित कर रहा है।"

7:34 Am: मैं प्रधानमंत्री के रूप में नहीं प्रधानसेवक के रूप में आपके बीच हूं।यह कहा पीएम मोदी ने लालकिल से।

7:33 AM: इस अवसर पर लाल किले में बनाए गए दर्शक दीर्घा में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेता, विशेष अतिथि और गणमान्य हस्तियां मौजूद हैं। लाल किले के आसपास सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+