Independence Day: पीएम मोदी बोले हमारे पास डेमोग्राफी, डेमोक्रेसी, डायवर्सिटी की त्रिवेणी
Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया इस मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आज हमारे पास आज हमारे पास डेमोग्राफी है, डेमोक्रेसी है, डायवर्सिटी है।
डेमोग्राफी, डेमोक्रेसी और डायवर्सिटी की यह त्रिवेणी भारत के हर सपने को साकार करने का सामर्थ्य रखती है। आज जिस तरह से दुनिया के देशों की उम्र ढल रही है, उस वक्त भारत युवाओं की तरफ ऊर्जावान होकर बढ़ रहा है।

आज 30 साल से आयु से कम की जनसंख्या दुनिया में सबसे कहीं है तो वह भारत है। मेरे देश के पास कोटि-कोटि भुजाएं हैं, कोटि-कोटि मस्तिष्क हों, कोटि-कोटि संकल्प हो तो हम इच्छित परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। यह सामर्थ्य देश के भविष्य को बदल देता है।
अब हमे ना रुकना है और ना दुविधा में जीना है। हमे खोई हुई उस विरासत पर गर्व करते हुए, खोई हुई समृद्धि को प्राप्त करते हुए फिर एक बार आगे बढ़ना है। हम जो भी करेंगे, जो भी कदम उठाएंगे, जो भी फैसला लेंगे, वो अगले 1000 साल की दिशा निर्धारित करने वाला है, देश का भाग्य लिखने वाला है।
आप जितना चाहेंगे यह देश आसमान से भी ज्यादा अवसर देने का सामर्थ्य रखता है। आज देश प्रगति की राह पर चल पड़ा है, मैं अपने किसान भाई-बहनों का अभिनंदन करना चाहता हूं। मैं मेरे मजदूरों, श्रमिकों को मैं नमन करता हूं। देश आज जो आधुनिकता की ओर बढ़ रहा है, उसके पीछे मेरे देश के मजदूरों का, श्रमिकों का बहुत बड़ा योगदान है।












Click it and Unblock the Notifications