आजादी@70: कश्मीर पर मोदी विजन, 'ना गाली से-ना गोली से, समस्या सुलझेगी गले लगाने से'

उन्होंने कहा आतंकवाद के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी, आतंकवादियों को बार-बार हमने कहा है कि आप मुख्यधारा में आएं।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी की 70वीं वर्षगांठ पर आज दिल्ली में लाल किले की प्राचीर से देश की जनता को संबोधित किया। 4 साल की सरकार में अपनी बड़ी उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने देश की गंभीर समस्याओं का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने जहां आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान पर निशाना साधा, वहीं देश का माहौल खराब करने की कोशिशों में लगे अलगाववादी नेताओं को भी जमकर लताड़ा। अपने 55 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के लोगों से एक खास अपील की।

narendra modi

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का विकास, उन्नति और उनके सपनों को पूरा करना हमारा संकल्प है, फिर से इसे स्वर्ग बनाना है। कश्मीर के अंदर जो कुछ भी होता है, बयानबाजी होती है, लोग एक दूसरे को गाली देते हैं, कश्मीर में जो कुछ भी घटनाएं घटती हैं, मुठ्ठी भर अलगाववादी कराते हैं। मुट्ठी भर अलगाववादी नए-नए पैंतरे रखते हैं। ये समस्या ना गाली से सुलझेगी ना ही गोली से सुलझेगी ये समस्या सुलझेगी तो सिर्फ हर कश्मीरी को गले लगाने से ही सुलझेगी।

आतंकवाद के खिलाफ कोई नरमी नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत की साख विश्व में बढ़ रही है, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरी दुनिया हमारे साथ हैं। हवाला कारोबार होता है तो दुनिया हमें जानकारी देती है। हम विश्व के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब सर्जिकल स्ट्राइक हुई तो दुनिया को हमारा लोहा मानना पड़ा। उन्होंने कहा आतंकवाद के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी, आतंकवादियों को बार-बार हमने कहा है कि आप मुख्यधारा में आएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+