Independence Day 2023: अटारी-वाघा सीमा पर 'बीटिंग द रिट्रीट' सेरेमनी, जवानों में दिखा हाई जोश
Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन किया जाता है। अमृतसर में अटारी-वाघा बॉर्डर पर सैनिकों का जोश दिखाई दिया।
Independence Day 2023: देश के 77 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पंजाब के अमृतसर से लगभग 30 किमी दूर अटारी-वाघा बॉर्डर पर भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पाकिस्तानी रेंजर्स (काले रंग में) के सैनिक जवानों का हाई जोश दिखाई दिया। रिट्रीट सेरेमनी में सर्वाधिक भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। बीएसएफ की ओर से इस बार सैलानियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
इतना ही नहीं, इस रिट्रीट सेरेमनी में विभिन्न स्कूलों के बच्चे, सेना और एयरफोर्स के सीनियर अधिकारी खास मेहमान के रूप में भागीदार बने। आपको बता दें कि अटारी-वाघा बॉर्डर पर हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भी बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन किया जाता है।

कब से शुरू हुआ था रिट्रीट सेरेमनी का चलन?
आपको बता दें कि पंजाब के अमृतसर में अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन किया जाता है। भारत की ओर से अटारी और पाकिस्तान की ओर से वाघा के नाम से जाना जाता है। साल 1959 से दोनों देशों के सुरक्षाबलों के बीच शुरू हुए संयुक्त कार्यक्रम ने एक परंपरा का रूप ले लिया है।
इस रिट्रीट सेरेमनी के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच अटारी-वाघा सीमा पर हर साल हाई जोश नजर आता है। प्रतिदिन 35 मिनट तक चलने वाली रिट्रीट सेरेमनी खास मौकों जैसे स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस पर एक या दो घंटे की हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications