पीएम मोदी का नया नारा, लकी कल के लिए लोकल और नकद के लिए ना

Recommended Video

    PM Modi ने Red Fort से जब Digital Payment को लेकर दुकानदारों से की ये अपील | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। देश के 73वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से तिरंगा फहराने के बाद देशवासियों को आजादी दिवस और रक्षाबंधन की बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने देश वासियों से डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने एक नारा दिया 'लकी कल के लिए लोकल'। उन्होंने डिजिटल पेमेंट को हां और नकद को ना करने की अपील की।

    'डिजिटल पेमेंट को हां, नकद को ना'

    'डिजिटल पेमेंट को हां, नकद को ना'

    लालकिले से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना होगा। पीएम ने कहा, 'मैं व्यापारियों को कहूंगा कि आप बोर्ड लगाते हैं- आज नकद, कल उधार। मैं चाहता हूं कि आप अब बोर्ड लगाएं 'डिजिटल पेमेंट को हां, नकद को ना' का बोर्ड लगाने का वक्त है। पीएम ने कहा कि सब मिलकर तय करें कि टूरिज्म को बल देना है। भारत दुनियाभर के लिए अजूबा हो सकता है। आज दुनिया हमारे साथ व्यापार करने की इच्छा रखती है। हमें इस अवसर को जाने नहीं देना चाहिए।

    दुनिया के लिए रहना होना तैयार

    दुनिया के लिए रहना होना तैयार

    पीएम ने इस दौरान ऐलान करते हुए कहा दुनिया भारता को बाजार मानती है लेकिन अब हमें भी दुनिया के लिए तैयार रहना होगा। हर जिले में एक खूबी है, जिसे दुनिया में प्रचारित करना चाहिए। देश के उत्पाद को ग्लोबल मार्केट तक पहुंचाना जरूरी है। देशी प्रोडक्ट को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि हम सिर्फ बाजार न बनें, बल्कि दुनिया के बाजार में पहुंचें भी। देश के उत्पाद को दुनिया के बाजार तक पहुंचाना है। हमारी विविधता से दुनिया को परिचित कराना होगा'।

    पीएम ने की लोगों से अपील

    पीएम ने की लोगों से अपील

    पीएम ने इस दौरान लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप दुनिया घूमने जाते हैं लेकिन अब तय करें कि 2022 से पहले अपने देश की 15 टूरिस्ट जगह पर जाएंगे। आप जब अपने देश में घूमेंगे तो दुनिया को खूबसूरती बता पाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+