तीन राज्यों समेत लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने फूंका बिगुल, 29 विभाग के पदाधिकारियों को दी ट्रेनिंग
नई दिल्ली। आगामी चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने 29 विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की है जिसका गठन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने किया था। यह बैठक पार्टी की ओर से चल रही पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का हिस्सा है। यह बैठक मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर की गई है। इस बैठक में कई अहम विभाग के पदाधिकारी शामिल हुए थे।

अहम विभाग के अधिकारी शामिल
पार्टी की ओर से कहा गया है कि बैठक में डिपार्टमेंट फॉर गुड गवर्नेंस एंड सेंटर स्टेट कोऑर्डिनेशन, डिपार्टमेंट फॉर पॉलिसी रिसर्च, मीडिया डिपार्टमेंट, मीडिया रिलेसंश डिपार्टमेंट, ट्रेनिंग डिपार्टमेंट, डिपार्टमेंट फॉर पॉलिटिकल फीडबैक, डिपार्टमेंट फॉर पॉलिटिकल प्रोग्राम एंड मीटिंग, लाइब्रेरी एंड डॉक्युमेंटेंशन, डिजास्टर रिलीज एंड असिस्टेंस, प्रेसिंडेंट्स ऑफिस टूर एंड प्रोग्राम्स, डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिसिटी एंड लिटरेचर सहति तमाम विभाग के पदाधिकारियों ने इसमे हिस्सा लिया।
कांग्रेस पर बोला हमला
भाजपा के महासचिव और ट्रेनिंग इंचार्ज पी मुर्लीधर ने बताया कि कांग्रेस ने देश को धोखा दिया है और वह देश की राजनीति को बेहतर दिशा में आगे ले जाने में पूरी तरह से विफल रही है। आजादी से पहले जो उत्साह था वह अब कांग्रेस में बिल्कुल भी नहीं बचा है, यह अब एक परिवार की कंपनी के तौर पर परिवर्तित हो गई है। लोग अब भाजपा की ओर देख रहे हैं, जो देश को सही दिशा में ले जाने और विकास करने में जुटी है।
10 लाख कार्यकर्ताओं की पहले हुई ट्रेनिंग
मुरलीधर ने बताया कि हमारा ट्रेनिंग कार्यक्रम कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है कि जो ना सिर्फ बेहतर लोगों को आगे बढ़ाएगी बल्कि हमारी पार्टी के सदस्यों को भी प्रशिक्षित करेगी, जिससे की देश के आकांक्षाओं को पूरा किया जा सके। भाजपा ने प्रशिक्षण महाभियान वर्ष 2015 में शुरू किया था, जिसमे मंडल, जिला, राज्य स्तर 10 लाख कार्यकर्ता पहले से ही शामिल थे। दूसरे फेज की ट्रेनिंग पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत शुरू किया गया है।
कई स्तर पर हुई कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग
प्रशिक्षण महाअभियान पार्टी का सबसे महात्वाकांक्षी और नवीन शुरुआत है। मंडल, जिला और राज्य सतर पर इसकी सफलता के बाद पार्टी ने इसे नए स्तर पर शुरू किया है, जिसमे अलग-अलग मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल है, जिसमे मुख्य रूप से युवा, महिला, किसान, मीडिया, कोऑपरेटिव सेक्टर, पंचायतएंड अर्बन, ऑफिस स्टाफ, विधायक और सांसद भी शामिल हैं। दूसरा चरण पहले से ही काफी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। महिला मोर्चा और किसान मोर्चा का ट्रेनिंग अभियान पहले ही पूरा किया जा चुका है।
इसे भी पढ़ें- यूपी के पूर्व मंत्री का बेटा जबरन घर में घुसा, लड़कियों के साथ की अश्लील हरकत, पुलिस ने एफआईआर तक नहीं लिखी












Click it and Unblock the Notifications