जीत से गदगद हुए हरीश रावत, कहा फिर से कांग्रेस को शक्त‍ि देना चाहती है जनता

harish-rawat
नई दिल्ली। लोकसभा में करारी हार के बाद कांग्रेस उत्तराखंड में थोड़ा सांस ले पाई है। उत्तराखंड में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के हरीश रावत ने धाराचुला सीट पर और एक अन्य कांग्रेसी नेता ने डोईवाला सीट पर जीत दर्ज कर ली है। राज्य के मुख्यमंत्री ने धाराचुला सीट पर अपने मजबूत प्रतियोगी बी.डी जोशी को चुनाव में मात दी है। जानकारी के मुताबिक हरीश रावत ने उन्नीस हजार वोटों से बीजेपी के जोशी को हराया है। दूध की जल छांच को भी फूंक - फूंक कर पीने जैसा हालत में कांग्रेस के लिए यह राहत की खबर है।

कांग्रेस के लिए संजीवनी बूटी

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत क्या मिला कांग्रेस का अस्तित्व खत्म होने जैसी स्थिति पैदा हो गई। अब यही कहा जा सकता है कि जिस हरीश रावत को कभी कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पद देने से मना कर दिया था अब वही हरीश रावत कांग्रेस के लिए संजीवनी बूटी का काम कर रहा है। आप को याद होगा कि उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद हरीश रावत राज्य के मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार थे लेकिन कांग्रेस ने हरीश रावत को किनारे कर, विजय बहुगुणा को राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त किया था।

कांग्रेस यहां भी अमृत मिला

कांग्रेस को फिर से जीवनदान जैसा अमृत अन्य दो सीटों पर भी मिला है। डोईवाला सीट पर कांग्रेस के ही हीरा सिंह बिष्ट तो वहीं सोमेश्वर से कांग्रेस की ही रेखा आर्य ने जीत दर्ज की है। गत इक्कीस जुलाई को उत्तराखंड में उपचुनाव हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+