लोकसभा चुनाव में एक बार फिर बीजेपी का बजेगा डंका, ओपिनियन पोल में 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिलने के आसार

इंडिया टीवी सीएनएक्स के ओपिनियन पोल में एक बार फिर बीजेपी की प्रचंड जीत का सर्वे सामने आया है, वहीं, विपक्ष गठबंधन के बाद भी हताशा की ओर जाता दिख रहा है।

लोकसभा 2024 के चुनाव में बीजेपी को मात देने के लिए 26 बड़ी पार्टियों के गठबंधन के बावजूद भी भाजपा प्रचंड जीत हासिल कर सकती है। इंडिया टीवी सीएनएक्स ओपिनियन पोल के अनुसार, अगर अभी चुनाव हों तो बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 73 सीटें जीत सकता है।

ओपिनियन पोल के अनुमान के अनुसार, साल 2024 में यूपी में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 73 लोकसभा सीटें मिल सकती हैं। वहीं, एसपी आरएलडी को 5 सीटें (एसपी 4, आरएलडी 1 )मिल सकती हैं। चुनाव में बसपा को एक भी सीट न मिलने का सर्वे सामने आया है।

 Lok Sabha elections

इंडिया टीवी सीएनएक्स ओपिनियन पोल के अनुसार, साल 2024 में यूपी में बीजेपी को 52 फीसदी वोट मिलने की संभावना है, एसपी को 23 फीसदी, बीएसपी को 12 फीसदी जबकि कांग्रेस को महज 4 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।

साल 2024 के चुनावों में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आरएलडी महागठबंधन का हिस्सा हैं। हालांकि, मायावती ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी किसी भी गठबंधन में शामिल नहीं होगी और अगले साल के आम चुनाव में अकेले उतरेगी। ओपिनियन पोल के अनुसार, देश में सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में राजनीतिक समीकरणों का राज्य के चुनावों के नतीजों पर बहुत कम प्रभाव पड़ता दिख रहा है।

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 62 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि उसकी प्रतिद्वंद्वी अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी 5 सीटों पर सिमट गई थी। भाजपा की सहयोगी अपना दल (एस) ने 2 सीटें जीतीं और कांग्रेस को एक सीट से संतोष करना पड़ा। पिछले चुनाव में मायावती की बहुजन समाज पार्टी 10 सीटों के साथ दहाई का आंकड़ा छूने में कामयाब रही थी।

एसपी और बीएसपी ने 2019 का चुनाव एक साथ लड़ा था और दोनों 80 में से 15 सीटें साझा करने में कामयाब रहे थे। अनुमान है कि बीजेपी गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटें और उत्तराखंड की सभी पांच सीटें जीत सकती है, जबकि वो कर्नाटक की 28 में से 20 सीटें जीत सकती है, सात सीटें भारत गठबंधन के लिए और एक जनता दल (एस) के लिए छोड़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+