ममता बनर्जी का बड़ा दावा: कोरोना संकट में बंगाल में मिला 1 करोड़ लोगों को रोजगार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने कोरोना वायरस को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्‍होंने कहा कि कोरोना के दौरान राज्‍य में 1 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार दिया और मात्र 100 दिनों में काम करने के मामले में भी राज्‍य नंबर वन बन गया है। उन्होंने कहा कि 'दुआरे सरकार' शिविरों में आए 2.5 करोड़ लोगों में से करीब 78 फीसदी लोगों को कार्यक्रम का लाभ मिला है। इस साल अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनावों के पहले तृणमूल कांग्रेस प्रशासन ने राज्य सरकार की 11 जन कल्याण योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए पिछले महीने 'दुआरे सरकार' योजना शुरू की थी। राज्य भर में जगह-जगह पर एक दिसंबर से शिविर लगाए गए हैं जो 30 जनवरी तक काम करेंगे।

ममता बनर्जी का बड़ा दावा: कोरोना संकट में बंगाल में मिला 1 करोड़ लोगों को रोजगार

बनर्जी ने कहा कि 'स्वास्थ्य साथी' कार्यक्रम के तहत उनकी सरकार 10 करोड़ आबादी को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा मुहैया करा रही है और छात्रवृत्ति के जरिए युवाओं को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। स्वास्थ्य साथी योजना के तहत प्रत्येक परिवार को हर साल पांच लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुविधा पाने का अधिकार है। राज्य सरकार की जन कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक में बनर्जी ने वित्तपोषण करने वाले अंतरराष्ट्रीय संगठनों के अधिकारियों, राजनयिकों, वरिष्ठ पत्रकारों सहित अन्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ''दुआरे सरकार शिविरों के माध्यम से जिलों में लोगों को सेवाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार जमीनी स्तर पर जा रही है।''

केन्द्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना से तुलना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उसमें अनुदान राशि 60 अनुपात 40 (केन्द्र व राज्य का) है जबकि स्वास्थ्य साथी कार्यक्रम पर आने वाला पूरा खर्च पश्चिम बंगाल सरकार उठाती है। उन्होंने कहा, ''हमने कोविड-19 और चक्रवात अम्फान का प्रभावी तरीके से मुकाबला किया है और वर्तमान में राज्य में कुछ ही लोग संक्रमण से प्रभावित हैं।'' मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल के डॉक्टर बहुत प्रतिभाशाली और दक्ष हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+