PICS: 27 सालों में देश ने झेला 136 आतंकी हमला, टॉप पर पंजाब
पठानकोट। पठानकोट एयरबेस में 80 घंटों से सेना का सर्च ऑपरेशन चल रहा है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि आज दोपहर तक सेना का सर्च ऑपरेशन खत्म हो जाएगा और फिर सेना को कॉलऑफ कर लिया जाएगा। इस आतंकी हमले में 7 जवान शहीद हो चुके हैं जबकि 5 आतंकियों को मार जा चुका है। सूत्रों का कहना है कि आतंकियों की संख्या 6 है और अभी भी एक आतंकी एयरबेस के ही किसी बिल्डिंग में छिपा हुआ है।
पंजाब में पिछले 6 महीने में हुआ यह दूसरा आतंकी हमला है लेकिन बात अगर पिछले 27 साल की करें तो देश अबतक 136 आतंकी हमले झेल चुका है। इसमें पंजाब 34 आतंकी हमलों के साथ सबसे आगे है। सरकारी आंकड़ों की मानें तो सबसे ज्यादा आतंकी हमले 90 के दशक में हुए। गृह मंत्रालय के रिपोर्ट की मानें तो इन 27 सालों में जम्मू कश्मीर में 26 और दिल्ली में 18 आतंकी हमले हुए।
1990 से 1992 के बीच पंजाब में सबसे ज्यादा आतंकी हमला (कुल 34 हमलों में से 31 हमला) हुआ। साल 2000 से 2015 के बीच पंजाब में तीन हमले हुए। इस बीच मुंबई सबसे ज्यादा आतंकी हमलों को झेला। तो आईए तस्वीरों में देखते हैं साल 2001 से अबतक पंजाब पर हुए आतंकी हमलों को:

मार्च 2001
गुरदासपुर में भारत-पाक सीमा पर एक 135 यार्ड का सुरंग पाया गया।

1 जनवरी 2002
पंजाब- हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित दमताल मं हुए आतंकी हमले में तीन सैन्यकर्मी की मौत और 5 लोग घायल हुए।

31 जनवरी 2002
होशियारपुर जिले में पंजाब रोडवेज बस में धमाका, 2 लोग की मौत हुई थी, जबकि 12 लोग घायल हुए थे।

31 मार्च 2002
लुधियाना से 20 किमी दूर दरोहा में ट्रेन मे बम विस्फोट हुआ। 2 लोग की मौत, 28 घायल।

14 अक्टूबर 2007
लुधियाना के सिनेमा हाल में बम धमाका। सात की मौत , जबकि 40 लोग घायल हुए।

27 जुलाई 2015
गुरदासपुर में एक पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला। जिसमें सात लोग मारे गए थे। मरने वालों में पंजाब पुलिस के सुपरिटेंडेंट भी थे। तीन आतंकी को मार गिराया गया।












Click it and Unblock the Notifications