IED धमाके में सेना के तीन जवान घायल
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। भातीय सेना के तीन जवान उस जख्मी हो गए जब सेना की जैमर गाड़ी आतंकियों द्वारा लगाये IED से टकरा गयी। कश्मीर के बारामूला जिले के कुपवाड़ा हाईवे के किनारे संदिग्ध आतंकियों ने IED बिछाए थे जिसकी जद में आते ही हुए धमाके में सेना की जैमर गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी।

इस धमाके में तीन जवान जख्मी हो गए जिनमें से दो जवानों की हालत गंभीर बनी है। घायल जवानों को श्रीनगर के ऑर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह धमाका आज दोपहर तकरीबन 12 बजे के पास हुआ। धमाके के बाद हादसे के स्थल की जांच हो रही है। अभी तक किसी भी आतंकी को पकड़ने में सफलता नहीं मिल पायी है।












Click it and Unblock the Notifications