भारत-चीन सीमा पर जारी तनाव के बीच आज लेह जाएंगे CDS जनरल बिपिन रावत
भारत-चीन सीमा पर जारी तनाव के बीच आज लेह जाएंगे CDS जनरल बिपिन रावत
नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच तनाव की स्थिति जारी है। दोनों देशों की सेनाओं के बीच कई बार कमांडर स्तर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन चीन अपनी सेनाओं को पीछे हटाने के लिए तैयार नहीं है। सीमा पर जारी तनाव के बीच आज चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत लेह जाएंगे।

Recommended Video
PM Modi Leh Visit : लेह में ग्राउंड जीरो पर PM Modi,China-Pak को दिया कड़ा संदेश | वनइंडिया हिंदी
CDS बिपिन रावत सीमा पर आज सुरक्षा का जायदा लेंगे। वो आज सीमा पर तैनात नॉर्दन आर्मी कमांड और 14 कॉर्प्स के अधिकारियों के साथ सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगे और जवानों से मिलेंगे। दरअसल आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख मनोज मुंकुद नरवणे लेह के दौरे पर जाने वाले थे, लेकिन किसी कारणवश उनका ये दौरा रद्द हो गया, जिसके बाद अब बिपिन रावत लेह में सुरक्षा हालातों का जायदा लेने वहां पहुंच रहे हैं।
वहीं रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि जल्द ही रक्षा मंत्री लेह का दौरान करेंगे। नई तारीखों का ऐलान भी जल्द ही किया जाएगा। गौरतलब है कि 15 जून को लद्दाख के गलवान में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। चीन की सेना के कमांडर समेत कई सैनिक भी हताहत हुए थे, लेकिन चीन ने अब तक इस संख्या को छुपा रखा है।












Click it and Unblock the Notifications