पति ने पत्नी को कोरियर से दिया तीन तलाक, मेहर की रकम भी चेक से लौटाई

हरियाणा के यमुनानगर में एक पति ने अपनी पत्नी को कोरियर से तीन तलाक दे दिया। पति ने तलाकनामा के साथ-साथ निकाह में दी गई मेहर की रकम का भी चेक कोरियर कर दिया। इस जोड़े की एक बेटी भी है। पति ने पत्नी के साथ-साथ बेटी को भी अपनाने से मना कर दिया है।

Recommended Video

    Triple Talaq देने Husband ने Courier से लौटाई मेहर की रकम, बेटी को भी नहीं अपनाया | वनइंडिया हिंदी

    चंडीगढ़। हरियाणा के यमुनानगर में एक पति ने अपनी पत्नी को कोरियर से तीन तलाक दे दिया। पति ने तलाकनामा के साथ-साथ निकाह में दी गई मेहर की रकम का भी चेक कोरियर कर दिया। इस जोड़े की एक बेटी भी है। पति ने पत्नी के साथ-साथ बेटी को भी अपनाने से मना कर दिया है। पीड़िता ने कोरियर से आए तलाकनामे को मानने से इनकार कर दिया है और कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

    Triple Talaq

    यमुनानगर में एक महिला को उसके पति ने कोरियर से तीन तलाक भेज दिया। पीड़िता की शादी भिवानी के एक युवक के साथ हुई थी। पीड़िता एक बैंक में अधिकारी है वहीं उसका पति किसी दूसरे बैंक में क्लर्क की नौकरी करता है। शादी के बाद युवक को अपनी रिश्तेदारी में किसी दूसरी महिला से प्रेम हो गया। इसके बाद युवक ने अपनी पत्नी को किसी बहाने से मायके भेज दिया।

    पीड़िता को मायके भेजने के काफी दिन बाद युवक उसे लेने नहीं आया। जब ज्यादा वक्त बीत गया तो पीड़िता के परिवारवालों ने ससुराल में फोन किया, लेकिन युवक फिर भी पत्नी को घर वापस लाने के लिए राजी नहीं हुआ। दोनों के परिवारवालों ने पंचायत के जरिये मामले को सुलझाने की कोशिश की लेकिन युवक पत्नी को घर वापस ले जाने के लिए तैयार नहीं था। उसके बाद युवक ने पत्नी को कोरियर से तीन तलाक भेज दिया।

    ये भी पढ़ें: तीन तलाक बिल फिर लटका, मॉनसून सत्र में नहीं हो पाया पेश, संसद अनिश्चितकाल के लिए स्थिगित

    युवक ने तलाकनामे में पत्नी के चाल-चलन पर सवाल उठाते हुए उसे ही तलाक का कारण बताया। युवक ने तलाकनामे के साथ-साथ निकाह में दी गई हक मेहर की रकम 5100 रुपये भी चेक के जरिये भेजे हैं। दोनों की एक बेटी भी है लेकिन युवक ने उसे भी अपनाने से इनकार कर दिया है।

    पीड़िता ने तलाक मानने से इनकार कर दिया है और इसके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने का फैसला किया है। इसके लिए पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

    ये भी पढ़ें: पति को खत में तीन बार तलाक-तलाक लिख प्रेमी संग फरार हुई तीन बच्चों की मां

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+