पति को खत में तीन बार तलाक-तलाक लिख प्रेमी संग फरार हुई तीन बच्चों की मां
नई दिल्ली। हरियाणा के यमुनानगर में एक महिला कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला एक पर्ची अपने पति के नाम घर पर छोड़ गई, जिसमें तीन बार तलाक लिखा है। महिला तीन बच्चों की मां है। पति को उसके फरार होने की खबर तब मिली जब वो काम से घर लौटा और पत्नी की चिट्ठी उसे मिली। इसके बाद उसने थाने पहुंच मामले की शिकायत की।

10 साल पहले हुई थी शादी
यमुनानगर के एक गांव में रहने वाले शख्स का कहना है कि उसकी पत्नी प्रेमी के साथ फरार हो गई है। उसका कहना है कि उसके तीन बच्चे हैं लेकिन बीवी उसकी फिक्र ना करते हुए प्रेमी के साथ चली गई है। पति ने एसपी से की शिकायत में बीवी को वापस दिलाने की मांग की है। शख्स का कहना है कि 10 साल पहले उसकी शादी हुई थी। वो मजदूरी कर परिवार का पेट पाल रहा है।

घर से 60 हजार रुपए भी गायब
पति का कहना है कि बीते हफ्ते जब वो काम से घर लौटा तो उसने देखा कि घर में रखे 60 हजार रुपए गायब हैं। उसे घर पर एक कागज रखा मिला, जिस पर तीन बार तलाक लिखा हुआ था और कहा गया था कि वो उसे तलाक देकर जा रही है।

पत्नी नहीं जानती लिखना-पढ़ना
पति का कहना है कि उसकी पत्नी लिखना पढ़ना नहीं जानती है। वो उसे चिट्ठी नहीं लिख सकती है। पति का कहना है कि चिट्ठी उसे किसने लिखी है इस बात की पुलिस जांच करे क्योंकि उसे इसमें कुछ गड़बड़ नजर आ रही है। पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications