गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अमित शाह, अगली मंजिल BCCI

गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी ने जीसीए पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से ही यह तय माना जा रहा है कि शाह को यह पुरुस्कार मिल सकता है। यूपी में भाजपा की दिशा-दशा पर पैनी नजर रखने वाले शाह को सोच-समझ कर यह पद दिया गया है, जिससे बीसीसीआई की गद्दी पर शाह को बैठाने में मोदी सरकार को दिक्कत न आए।
इससे पहले भी शाह के नाम पर मुहर लगने की खबरें आ रहीं थीं। अब जीसीए ने शाह को सार्वजनिक तौर पर अध्यक्ष घोषित कर दिय है। शाह को अध्यक्ष पद की बधाई पार्टी समेत कई विपक्षी नेताओं ने भी दी है। बीसीसीआई पद पर मचे हाहाकार पर मोदी सरकार आगे चलकर पहल कर सकती है, जिसमें अमित शाह को पद से नवाजा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications