शीला का मोदी को दो टूक जवाब, बोलीं नहीं दूंगी इस्तीफा, जोशी ने छोड़ा पद

sheila dikshit
नयी दिल्ली। नरेन्द्र मोदी सरकार ने पदभार संभालने के बाद से ही एक के बाद एक बड़े बदलाव शुरु कर दिए हैं। ताजा मामला सरकार और राज्यपाल के बीच फंस गया हैं। मोदी सरकार को यूपीए सरकार में पुराने सचिवों से ही नहीं बल्कि यूपीए के दौरान नियुक्त किए गए छह राज्यपालों को लेकर भी परेशानी हैं।

मोदी सरकार जल्द ही इन छह राज्यपालों को हटाने की तैयारी की जा रही है। इन राज्यपालों में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एमके नारायणन, केरल में शीला दीक्षित, राजस्थान में मारग्रेट अल्वा, गुजरात में कमला बेनीवाल, महाराष्ट्र में के शंकरनारायण और त्रिपुरा के राज्यपाल देवेंद्र कुंवर शामिल हैं।

सूत्रों की मानें तो गृहमंत्रालय की ओर से इन राज्यपालों को खुद पद छोड़ने का इशारा किया गया है, लेकिन राज्यपाल चाहते हैं कि अगर सरकार ऐसा चाहती है तो वो लिखित में दे और सार्वजनिक करे। वहीं केरल की राज्यपाल शीला दीक्षित ने मोदी सरकार के इस फैसले को मान ने से इंकार कर दिया हैं। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक केंद्रीय गृह सचिव अनिल गोस्वामी ने छह राज्यपालों से बात करके उन्हें नई सरकार की मंशा बताई। उनसे कहा गया कि वे अपने इस्तीफे भेज दें, लेकिन शीला दीक्षित ने इससे इंकार कर दिया। उन्होंने कहा है कि नई सरकार यह लिखकर आदेश दे तभी वह पद छोड़ेंगी। वहीं उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बीएल जोशी ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया हैं।

गौरतलब है कि एनडीए सरकार भी यूपीए की तरह ही कदम उठा रही हैं। जो काम यूपीए सरकार ने 2004 में सत्ता में आने के बाद किया था वो अब एनडीए सरकार दोहरा रही हैं। उस वक्त यूपीए सरकार ने भाजपा द्वारा नियुक्त चार राज्यपालों की छुट्टी कर दी थी। इनमें यूपी और गुजरात के राज्यपाल भी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+