देश की राजधानी में गोर्ड को गोली मारकर दिनदहाड़े डेढ़ करोड़ की लूट
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली अपराधियों के लिए सबसे बेहतरीन जगह बनती जा रही है। बेखौफ अपराधियों ने आज दिनदहाड़े सिटी बैंक बैंक से डेढ़ करोड़ रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लूट की वारदात दिल्ली के भीड़-भाड़ वाले इलाके कमला नगर में हुई है।

लुटेरों ने कमला नगर स्थित सिटी बैंक के एटीएम में इस लूट को अंजाम दिया है। दरअसल जब बैंक की कैश वैन एटीएम में रुपए डालने आयी तभी लुटेरों ने एटीएम के होमगार्ड को गोली मारकर डेढ़ करोड़ रुपए लेकर नदारद हो गये।
होमगार्ड को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे ईलाके में घेराबंदी करके जांच शुरु कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications