...तो 6 महीने बाद बिहार में यह होने वाला है

जदयू के पास 117 विधायक हैं, तब राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार देने से वह क्यों कतरा रहा है। लोजपा जदयू में फूट का कोई फोयदा नहीं उठाएगी। 23 जून को लोजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में बुलाई गई है।
यह भी पढ़ें- गुस्सा बन रहा आफत
14 जून को लोजपा सांसदों का अभिनंदन समारोह पटना में होगा। उन्होंने बिहार की जनता को लोकसभा चुनाव में शानदार जीत दिलाने के लिए धन्यवाद दिया। बिहार में खाद्य सुरक्षा कानून का नहीं हो रहा पालन पासवान ने कहा कि बिहार में खाद्य सुरक्षा कानून लागू है, लेकिन उसका पालन नहीं हो रहा है। खाद्यान्न की खरीद, भंडारण व वितरण तीनों व्यवस्था चौपट है, मार्च से ही एफसीआई के गोदामों से अनाज का उठाव नहीं हुआ है।
डोर स्टेप डिलविरी सिस्टम लागू है, फिर भी गरीबों को महीनों से अनाज नहीं मिल रहा है। कल केंद्रीय मंत्री बनने के बाद राम विलास पासवान पार्टी मुख्यालय में आयोजित पहली प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।
न्होंने कहा कि राज्य सरकार खाद्य आयोग का गठन करे। इसके पूर्व श्री पासवान ने एफसीआई के स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। बिहार में 23.43 लाख टन भंडारण क्षमता की आवश्यकता जरूरत है, लेकिन मात्र 05.39 लाख टन की क्षमता ही उपलब्ध है।
पासवान ने कहा कि केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्रालय, दिल्ली में एक शिकायत केंद्र स्थापित करेगा। इसमें टॉल फ्री नंबर पर पूरे देश से लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शीघ्र ही राज्यों के खाद्य आपूर्ति मंत्रियों का सम्मेलन भी होगा। श्री पासवान ने कहा कि महंगाई कम करने की दिशा में प्रयास शुरू हो चुका है।
आयात निर्यात नीतियों की समीक्षा की जा रही है। छत्तीसगढ़ के जनवितरण प्रणाली व मध्यप्रदेश के खाद्य सुरक्षा कानून लागू करने के तरीकों का अध्ययन किया जा रहा है। हालांकि खबर है कि जदयू राज्यसभा की तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगा।












Click it and Unblock the Notifications