पहली बार फ्लाइट में बैठे शख्स ने खोल दिया इमरजेंसी एग्जिट गेट, जानिए फिर क्या हुआ?
नई दिल्ली। बेंगलुरु के केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 171 यात्रियों को लेकर उड़ान भरने जा रही गो एयर की फ्लाइट में बैठे एक कारपेंटर ने यात्रियों की जान को खतरे में डाल दिया। क्योंकि इस बढ़ई यात्री ने फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोल दिया है। संयोग अच्छा रहा कि जिस समय इंमरजेंसी गेट खुला उस समय फ्लाइट रनवे पर ही थी और पायलंट ने तुरंत ब्रेक लगा दी।

यात्री को उतारकर एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया गा
घटना के बाद पायलट ने इमरजेंसी एग्जिट पंक्ति में बैठे यात्री सुनील कुमार जो की कारपेंटर का काम करता है, को फ्लाइट से उतारकर एयरपोर्ट थाने भेज दिया। पुलिस ने कारपेंटर के खिलाफ मामला दर्ज उसके चेतावनी देकर छोड़ दिया। बताया गया है कि कारपेंटर बेंगलोर से लखनऊ जा रहा था। घटना के बाद प्लेन में सफर कर रहे बाकी यात्रियों को दूसरी फ्लाइट के जरिए सुबहर 10 बजे के करीब भेजा गया। इस घटना के बाद बेंगलुरु लखनऊ फ्लाइट में करीब दो घंटे की देरी हुई।

घटना पर कंपनी के प्रवक्ता ने क्या कहा?
गो एयर के प्रवक्ता ने बताया है कि ब्रीफिंग के बावजूद सुनील इमरजेंसी एग्जिट विंडो खोल दी। प्रवक्ता के मुताबिक यह घटना एयरपोर्ट के टैक्सी पॉइट के पास 8 बजकर 12 मिनट पर घटी। फ्लाइट का इमरजेंसी एग्जिट खोले जाने के बाद विमान में हड़कंप मच गई जिसके बाद पायलट ने तुरंत फ्लाइट को रोक दिया। प्रवक्ता के मुताबिक सुनील पहली बार हवाई जहाज में सफर कर रहा था और उसने गलती से खिड़की समझकर इमरजेंसी डोर खोल दिया था।

इस तरह की पहली घटना है
बता दें कि इससे पहले गो एयर कीमुंबई-दिल्ली जी 8319 फ्लाइट के इंजन में कंपन की वजह से मुंबई एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा था। इस विमान में कुल 160 यात्री सवार थे जो की सभी सुरक्षित रहे। विमान के मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उसके इंजन की जांच की गई। लेकिन किसी यात्री द्वारा इमरजेंसी विंडो खोलना अपने आप में पहला मामला हो सकता है क्योंकि फ्लाइट में बैठने के बाद यात्रियों की बता दिया जाता है कि इमरजेंसी एग्जिट विंडो का उपयोग कब और कैसे करना है। लेकिन इस यात्री ने फ्लाइट के निर्देश को दरकिनार करते हुए ऐसी हरकत की है।
यह भी पढ़ें- Amazon summer sale: 4 से 7 मई तक यहां मिल रही है स्मार्टफोन, टीवी, इलेक्ट्रिक एप्लाइंस पर भारी छूट
-
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications