Amazon summer sale: 4 से 7 मई तक यहां मिल रही है स्मार्टफोन, टीवी, इलेक्ट्रिक एप्लाइंस पर भारी छूट
नई दिल्ली। अगर आप स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक एप्लाइंस खरीदने का मूड बना रहे हैं या खरीदने जा रहे हैं तो अपने प्लान को मई के पहले हफ्ते तक के लिए टाल दें। दरअसल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन डॉट इन(Amazon) 4 मई से समर सेल(Summer Sale) की शुरुआत करने जा रहा है। 4 मई से 7 मई 2019 तक आप अमेजन पर स्मार्टफोन, टीवी, फ्रिज, फैशन जैसी चीजों पर भारी छूट मिलने वाली है। अगर आप अमेजन प्राइम मेंबर्स हैं तो आप इस सेल का लाभ 3 मई को दोपहर 12 बजे से ही उठा सकते हैं।

Amazon Summer Sale
अमेजन समर सेल( Amazon Summer Sale) की शुरुआत 4 मई से शुरू होने वाली है और ये 7 मई तक चलेगी। इस सेल के दौरान उपभोक्ताओं को स्मार्टफो न, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, लार्ज होम एप्लायंसेज, टीवी, फैशन, स्पोर्ट्स , फिटनेस प्रोडक्ट्स समेत कई चीजों पर भारी छूट मिलेगी। इस वार्षिक सेल में हजारों डील्स और ऑफर्स होंगे और आप 17 करोड़ से ज्यादा उत्पादों को डिस्काउंट के साथ ख रीद सकते हैं।

क्या है इस Amazon summer sale 2019 में खास
अमेजन इंडिया ने इस सेल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसमें उन सभी उत्पादों को शामिल किया गया है, जिन्हें लोग इस समर सीजन में सबसे ज्यादा सर्च करते हैं। इस समर सेल को खास तरीके से डिजाइन किया गया है। इस सेल में उन प्रोडक्ट्स को शामिल किया गया है, जिनकी तलाश उपभोक्ताओं को इस सीजन में रहती है। सेल में इंस्टैंट डिस्काउंट, नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर भी दिए जाएंगे।

इन प्रोडक्ट्स पर खास नजर
अमेजन समर सेल के दौरान सबसे ज्यादा फोकस वनप्लस, एप्पल, सैमसंग, रियलमी, ओप्पो, शाओमी जैसे स्मार्टफोन पर रखी गई है। इस स्मार्टफोन पर सेल के दौरान भारी छूट मिलेगी। वहीं होम एप्लाइंस में जेबीएल, बॉस, सोनी, एलजी, बीपीएल, टीसीएल, बॉश, व्हर्लपूल, वोल्टास के प्रोडक्ट पर भारी छूट मिल रही है। इसके अलावा फैशन , ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर भी भारी छूट मिल रही है। इस सेल के दौरान एक्सट्रा छूट पाने के लिए आप SBI डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करें। एसबीआई कार्ड पर आप को 10% एक्सट्रा डिस्काउंट मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications