मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही ईडी ने चिंपांजी और बंदर को किया अटैच

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को अक्सर आपने बड़े-बड़े उद्योगपतियों, राजनेताओं के खिलाफ जांच करते हुए उनकी संपत्ति को अटैच करते हुए सुना होगा, लेकिन पहली बार ईडी ने तीन चिंपांजियों और चार मरमोसेट यानि छोटे बंदरों को अटैच किया है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई करते हुए इन जानवरों को अटैच किया है। बता दें कि ये बंदर दक्षिणी अमेरिका में पाए जाते हैं। कोलकाता के सुप्रदीप गुहा पर जानवरों की तस्करी का आरोप था, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। केस दर्ज करने का बाद ईडी ने इसकी जांच शुरू की और इन सभी जानवरों को अटैच कर दिया।

chimpanzee

दरअसल कोलकाता पुलिस ने गुहा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोर्ट में मामला दाखिल किया था, उनपर आरोप था कि वह प्रतिबंधित जंगली जानवरो की तस्करी करते हैं। इसके बाद वन्य विभाग की ओर से भी गुहा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि गुहा ने प्रतिबंधित जानकारों की तस्करी फर्जी दस्तावेजों के जरिए की, इन फर्जी दस्तावेजों को वन विभाग की ओर से जारी किया गया दिखाया गया, जोकि गलत है। जांच में यह भी बात सामने आई है कि गुहा एक शातिर तस्कर हैं और कस्टम व वन विभाग के अधिकारियों को धोखा देने की कोशिश कर रहा था।

जिन चिंपांजियों को ईडी ने अटैच किया है, उन्हें भारत में ही जन्मा दिखाया गया है, जांच में पाया गया कि जो दस्तावेज इसके समर्थन में दिए गए थए वह फर्जी हैं। गुहा ने वन विभाग और कस्टम विभाग को धोखा देने के लिए अलग-अलग दस्तावेज दिए, लेकिन जानकारी सामने आने के बाद गुहा के खिलाफ केस दर्ज किया गया और इन सभी बंदरों और चांपांजियों को ईडी ने अटैच कर दिया है। अपने आप में यह पहला मामला है जब संपत्ति की जगह ईडी ने जानवरों को अटैच किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+