मसूद को लगने लगा डर, कहा मोदी-वसुंधरा करवा सकती हैं हत्या

अपनी हत्या की आशंका जताते हुए मसूद ने कहा, वसुंधरा और मोदी मेरी हत्या करवाना चाहते हैं। अब अगर मेरी मौत उन्हीं के हाथों लिखी है तो उसे कोई नहीं टाल सकता। मैं इससे डरता भी नहीं हूं, लेकिन धमकी देने के लिए वसुंधरा पर भी मुकदमा होना चाहिए। उन्हें भी जेल भेजा जाना चाहिए। गौरतलब है कि मोदी के खिलाफ बयान देने के बाद मसूद को गिरफ्तार कर लिया गया था और इसके बाद उन्हें 14दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। चंद दिनों पहले ही वह जमानत पर रिहा हुए हैं।
राजस्थान की मुख्यमंत्री और बीजेपी उम्मीदवार वसुंधरा राजे ने 4 अप्रैल को करौली में बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा के दौरान कहा था कि चुनाव के बाद देखते हैं कि किसके टुकड़े होंगे। वसुंधरा ने कहा था कि मोदी की बढ़ती लहर से कांग्रेस और उसके उम्मीदवार घबराए हुए हैं। वसुंधरा के इस बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने बीजेपी से पूछा कि काटने का क्या मतलब हुआ? कपिल सिब्बल ने कहा कि बीजेपी की कट्टरपंथी प्रवृत्तियां सामने आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications