अजहर मसूद का दामाद कहे जाने पर बोले इमरान मसूद, ये देश जितना योगी आदित्यनाथ का उतना ही मेरा

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खुद को मसूद अजहर का दामाद कहे जाने पर इमरान मसूद ने इसका जवाब दिया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की सहारपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी इमरान ने कहा कि इस तरह का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, एक सीएम को ये भाषा नहीं बोलनी चाहिए। ये देश मेरा उतना ही है जितना योगी आदित्यनाथ का है।

देश के लिए सिर हाजिर है: इमरान मसूद

देश के लिए सिर हाजिर है: इमरान मसूद

आदित्यनाथ के बयान पर इमरान मसूद ने कहा, इस तरह की बातें करना दुख पहुंचाता है, ये दुर्भाग्यपूर्ण है। आप किसी की देशभक्ति पर सवाल नहीं उठा सकते हैं। अगर देश को मेरे सिर की जरूरत होगी, तो मैं अपना सिर पेश कर दूंगा। इस धरती पर मेरा हक किसी से कम नहीं है। भारत माता उतनी ही मेरी हैं, जितनी मुख्यमंत्री योगी की है।

सहारनपुर में ये बोले थे योगी

सहारनपुर में ये बोले थे योगी

रविवार को सहारनपुर में भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल के पक्ष में रैली करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इमरान मसूद पर ये टिप्पणी करते हुए कहा, मसूद अजहर का दामाद इस सीट पर चुनाव लड़ने आया है। इस सीट पर कौन जीतेगा, यह आपको तय करना है। एक ऐसा व्यक्ति जो मसूद अजहर की भाषा बोलता है या नरेंद्र मोदी का सिपाही। मसूद अजहर पाक स्थित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का चीफ है। इस संगठन का कई आतंकी हमलों में हाथ माना जाता है।

राहुल गांधी को कहा बिना दिमाग का आदमी

राहुल गांधी को कहा बिना दिमाग का आदमी

योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में ना सिर्फ इमरान मसूद बल्कि कांग्रेस अध्यक्ष पर भी टिप्पणी कीं। आदित्यनाथ ने कहा कि राहुल गांधी बिना दिमाग के आदमी हैं, वो उतना ही बोलते हैं, जितना रटाया जाता है। बता दें कि सहारनपुर लोकसभा सीट पर पहले चरण में 11 अप्रैल को चुनाव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+