संसद में अभिनंदन को रिहा करने के ऐलान के बीच इमरान खान ने किया तमिल टाइगर्स का जिक्र

नई दिल्‍ली। बॉर्डर पर जारी भारी तनाव और इंडियन आर्मी के संभावित ऐक्‍शन से घबराए पाकिस्‍तान ने विंग कमांडर अभिनंदन को छोड़ने का ऐलान कर दिया है। वो कल पाकिस्‍तान से भारत वापस भेजे जाएंगे। पाक संसद के साझा सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि अमन का संदेश देते हुए हम भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन को कल रिहा कर देंगे। इमरान खान ने अपने संबोधन में तमिल टाइगर्स और आत्‍मघाती हमले का भी जिक्र किया। उन्‍होंने कहा कि आत्‍मघाती हमले धर्म के कारण नहीं होते बल्‍कि हताशा और निराशा से चलते होते हैं।

संसद में अभिनंदन को रिहा करने के ऐलान के बीच इमरान खान ने किया तमिल टाइगर्स का जिक्र

इमरान खान ने कहा कि कौन सा मुल्क पुलवामा जैसी दहशतगर्दी करवाएगा? इससे पाकिस्तान को क्या मिलता? भारत ने सबूत नहीं दिया और युद्ध का हालात बना दिया गया। भारत का पुलवामा पर डॉजियर आज पाकिस्तान पहुंचा है। इससे दो दिन पहले ही भारत ने संप्रभुता, अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन किया। संसद में अपने संबोधन में पीएम इमरान खान ने आत्‍मघाती हमलों का भी जिक्र किया। इस्लामिक आतंकवाद की चर्चा करते हुए पाक पीएम ने कहा कि 9/11 से पहले सबसे ज्यादा खुदकुशी हमले तमिल टाइगर्स करते थे, जिसमें हिंदू शामिल थे। उन्‍होंने कहा कि आत्मघाती हमले धर्म के कारण नहीं होते हैं। उन्‍होंने कहा कि ये हमले उनके धर्म के कारण नहीं थे बल्कि हताशा और निराशा से चलते हुए थे।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बीते 20 साल से अपनी जमीन पर भी आतंकवाद का सामना कर रहा है। पीएम इमरान खान के संबोधन में भी यह घबराहट दिखी। उन्होंने कहा कि हमने भारत को कल पैगाम पहुंचाया। हमने कल पीएम मोदी से बात करने की भी कोशिश की थी। दुनिया के कई देशों से बात कर तनाव को कम करने की कोशिश की गई। इमरान ने खुद कहा कि कल रात पाकिस्तान को यह आशंका थी कि कोई मिसाइल हमला हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+