'मैं तुझे वो सुख नहीं दे सकता', यह कहकर पति ने पिता को सौंप दी पत्‍नी

शॉर्ट हेडलाइन

चंडीगढ़। पंजाब के जालंधर से रिश्‍तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती की शादी 9 मार्च 2016 को एक युवक के साथ हुई। विवाह बड़े ही अच्‍छे तरीके से संपन्‍न हुआ। शादी के बाद लड़की को पता चला कि उसका पति शारीरिक तौर पर असमर्थ है। युवती ने इतने पर भी सब्र रखा और पति के इलाज की कोशिशें शुरू हो गईं। पत्‍नी हर तरह से उसका साथ देने का तैयार थी, लेकिन युवक पत्‍नी को शारीरिक सुख न दे पाने संबंधी रोगा का इलाज कराने की बजाय शराब पीने लगा। शादी के करीब एक साल बाद युवक ने अपनी कमजोरी के बारे में पिता को बताया। बस यहीं से युवती की जिंदगी में और जहर घुलना शुरू हो गया। बेटे की असमर्थता की बात सुनते ही पिता अपनी ही बहू पर बुरी नजर रखने लगा। पहले उसने बहू के साथ दुष्‍कर्म किया और उसके बाद वह अप्राकृतिक संबंध भी बनाने लगा। बहू ने विरोध किया तो उसे कमरे भूखा-प्‍यासा बंद रखा गया।

पति ने पिता को सौंप दी पत्‍नी, वह एक साल तक करता रहा दुष्‍कर्म

पति ने पिता को सौंप दी पत्‍नी, वह एक साल तक करता रहा दुष्‍कर्म

जानकारी के मुताबिक, बहू बीते बुधवार को जालंधर स्थित पुलिस हेडक्‍वार्टर पहुंच गई। 21 साल की युवती ने पुलिस कमिश्‍नर गुरप्रीत भुल्‍लर के सामने जो कहानी सुनाई, वह रूह कंपाने वाली है। युवती ने बताया, 'मेरे पति ने मुझसे कहा कि मैं तुझे शरीरिक सुख नहीं दे सकता, पर मेरा बाप दे सकत है।' यह कहकर पति ने अपनी बीवी को पिता के हवाले कर दिया। ससुर करीब एक साल तक बहू का शोषण करता रहा। युवती ने जब भी पुलिस के पास जाना चाहा तो उसे कमरे में बंद कर दिया गया। समय के साथ-साथ ससुर का अत्‍याचार और बढ़ने लगा, वह बहू के साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाने लगा।

ससुर के दुष्‍कर्म के चलते दो बार गर्भवती हुई बहू

ससुर के दुष्‍कर्म के चलते दो बार गर्भवती हुई बहू

युवती ने पुलिस को बताया कि ससुर के बार-बार दुष्‍कर्म की वजह से वह दो बार प्रेग्‍नेंट हुई तो गोलियां खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया गया। युवती ने बताया कि एक दिन पति ने बहुत ज्‍यादा शराब पी रखी थी और उसने अपने पिता को कमरे में भेज दिया। उसने युवती के साथ दुष्‍कर्म किया, इसके बाद बहू ने कपड़े पहनने से इनकार कर दिया और कहा कि अब वह इसी अवस्‍था में बाहर जाकर लोगों को सच बताएगी। इसके बाद सास और ननद ने युवती को कपड़े पहनाए और दिनभर कमरे में बंद रखा। वह भूखी-प्‍यासी पूरे दिन कमरे में बंद रही और उस दिन भी ससुर ने उसके साथ दुष्‍कर्म किया।

एक दिन मौका पाकर ससुराल से भागकर मायके पहुंची लड़की

एक दिन मौका पाकर ससुराल से भागकर मायके पहुंची लड़की

युवती ने पुलिस को बताया कि जब उसने ससुरालवालों से गुहार लगाई कि उस पर अत्‍याचार बंद किए जाएं तो उससे कहा गया कि वह अपने पिता से 2 लाख और एक मोटरसाइकिल लेकर आए उसका पति काम शुरू कर सके। युवती का कहना है कि उसके ससुरालवालों किसी कागजात पर उससे जबरन साइन भी कराए हैं। वह पढ़ नहीं सकी कि उसमें क्‍या लिखा था। युवती का यह भी आरोप है कि जब भी उसने किसी को अपनी आपबीती बताने की कोशिश तभी उसके साथ मारपीट की गई। युवती ने बताया कि कुछ दिनों पहले उसे जैसे ही मौका मिला, वह घर से भाग गई और मायके आकर पूरी कहानी सुनाई। इसके बाद युवती के पिता उसे पुलिस के पास लेकर पहुंचे, मगर थाने में शिकायत करने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। इसके बाद लड़की ने सीधे पुलिस कमिश्‍नर के पास पहुंचकर गुहार लगाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+