खड़गे, राहुल गांधी से NCP चीफ शरद पवार की अहम मुलाकात, क्या हैं मायने? जानिए
आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए को कड़ी चुनौती देने के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए में इन दिनों मंथन का दौर जारी है। ऐसे में शरद पवार की कांग्रेस दिग्गजों राहुल गांधी और पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात बेहद अहम बताई जा रही है। दरअसल, एनसीपी चीफ ने शुक्रवार (6 अक्टूबर) को कांग्रेस प्रमुख से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद खड़गे ने एक्स ( पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि हम हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं।
विपक्ष के गठबंधन आईएनडीआईए ने अभी तक आगामी लोकसभा चुनाव में किस दल को क्या जिम्मेदारी मिलेगी ये फाइनल नहीं किया है। ऐसे में कांग्रेस दिग्गजों के साथ एनसीपी प्रमुख की मुलाकात को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं। शरद पवार की इससे पहले मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में हुई थी।

सूत्रों की मानें तो आईएनडीआईए जल्द ही एक बैठक करने वाला है। हालांकि बैठक कब होगी और इसका क्या खास एजेंडा होगा ये स्पष्ट नहीं हो पाया है।
इस बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने तस्वीरें एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, "देश की जनता की आवाज और बुलंद करने के लिये आज राहुल गांधी जी के साथ, NCP अध्यक्ष शरद पवार जी से भेंट हुई। हम हर चुनौती के लिए तैयार हैं। जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया।" कांग्रेस प्रमुख ने आगे लिखा कि 'इंडिया' गठबंधन की अगली बैठक जल्द होने की संभावना है।
MVA की समन्वय समिति गठन के बाद मुलाकात
एनसीपी चीफ की खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात ऐसे समय में हो रही है, जब अजित पवार और शरद पवार दोनों ही असली एनसीपी होने का दावा कर रहे हैं। मामला चुनाव आयोग तक पहुंच गया है, जिसकी सुनवाई भी शुक्रवार को ही होनी थी। वहीं दूसरी और महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी गठबंधन में महाराष्ट्र के लिए सीट बंटवारे पर चर्चा तेज है। यहां एमवीए में शामलि दलों के सीटों की संख्या को लेकर नौ सदस्यीय समन्वय समिति का गठित की गई है।












Click it and Unblock the Notifications