पीएम आवास पर बीजेपी नेताओं की अहम बैठक, 4 राज्यों में सरकार को लेकर मीटिंग
नई दिल्ली, 15 मार्च: 10 मार्च को आए 5 राज्यों के चुनाव परिणामों में बीजेपी ने 4 राज्यों में बंपर जीत हासिल की है। ऐसे में अब यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में सरकार बनाने को लेकर चर्चाओं और बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। हाल ही में यूपी, उत्तराखंड और गोवा के मुख्यमंत्री ने दिल्ली का दौरा किया था। वहीं अब मंगलवार शाम को चारों राज्य में सरकार गठन को लेकर प्रधानमंत्री आवास पर भाजपा की अहम बैठक हुई।

पीएम आवास पर चल रही बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी शामिल हुए। जहां चार राज्यों में सरकार के गठन के लिए चर्चा की जा रही है। दरअसल, 10 मार्च को आए परिणामों के बाद से ही दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है।
इससे पहले शाम को उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी दिल्ली पहुंचे थे, जहां उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात धामी सहित कई नेताओं ने लंबी बैठक की।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने 403 सीटों में से सहयोगी दलों के साथ 273 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि उत्तराखंड की 70 सीटों में से पार्टी ने 47 सीटों पर कब्जा जमाया है। ऐसे ही मणिपुर की 60 सीटों में से बीजेपी ने 32 सीटें जीती है। वहीं गोवा की 40 सीटों में से 20 सीटों पर जीत हासिल की है।












Click it and Unblock the Notifications