जस्टिस गोगोई को नहीं बनाया CJI तो आशंकाएं सच साबित होंगी: जस्टिस चेलामेश्वर

नई दिल्लीजस्टिस जे चेलमेश्वर ने कहा है कि अगर न्यायमूर्ति रंजन गोगोई को भारत का अगला चीफ जस्टिस नहीं चुना गया,तो उनकी आसंकाएं सच साबित होंगी। उन्होंने कहा कि विवादास्पद प्रेस कॉन्फ्रेंस की वजह से अगर जस्टिस गोगोई को चीफ जस्टिस नहीं चुना जाता है तो इससे यह संकेत मिलेगा कि उनके द्वारा उठाई गई आशंकाएं सच थीं।

 Impeachment cannot be answer to every problem:JusticeChelameswar
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि सीजेआई दीपक मिश्रा के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की वजह से न्यायमूर्ति रंजन गोगोई के अगले सीजेआई बनने में बाधा नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि मैं चिंतित हूं कि अगर जस्टिस गोगोई को सीजेआई नहीं बनाया जाता है को ये साबित होगा कि हमने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो कहा था वह सही था।

महाभियोग के सवाल पर जस्टिस जे चेलमेश्वर ने कहा कि महाभियोग हर सवाल या समस्या का जवाब नहीं हो सकता। उन्होंने महाभियोग के बजाए न्याय प्रणाली को दुरुस्त करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के बाद सबसे सीनियर जज हूं, लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद सरकार से कोई नियुक्ति नहीं मांगूंगा। उन्होंने कहा कि मैं 22 जून को अपनी सेवानिवृत्ति के बाद मैं सरकार से कोई नियुक्ति नहीं मांगूगा।

जस्टिस चेलमेश्वर ने जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एमबी लोकुर और जस्टिस कुरियन जोसेफ के साथ की गई अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर कहा कि वो रोष और सरोकार का नतीजा था। उन्होंने कहा कि वो हमारा रोष था, क्योंकि शीर्ष न्यायालय के कामकाज को लेकर उन्होंने जो सवाल उठाए थे सीजेआई के साथ में उनकी समस्या का वांछित नतीजा नहीं निकल पाया था।

न्यायपालिका की भूमिका को लेकर उन्होंने कहा कि सीजेआई के पास पीठें गठित करने की शक्ति है, लेकिन हर अधिकार के साथ कुछ खास जिम्मेदारियां हैं। सीजेआई के खिलाफ महाभियोग को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं नहीं जानता कि यह देश महाभियोग के बारे में इतना अधिक चिंतित क्यों है। उन्होंने कहा कि महाभियोग हर सवाल या हर समस्या का हल नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि महाभियोग के बजाए न्याय प्रणाली को दुरूस्त करने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+