'अमेरिका सुस्त, चीन पस्त, यूरोप फिसड्डी...' रॉकेट की रफ्तार से बढ़ेगी भारत की अर्थव्यवस्था, IMF का भरोसा
IMF raises india growth forecast: आर्थिक मोर्चे पर भारत के लिए अच्छी खबर आई है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था पहले के मुकाबले इस साल कहीं ज्यादा तेजी से आगे बढ़ेगी।
मंगलवार को जारी अपने वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक में आईएमएफ ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था उछाल की तरफ है और भारतीय इकोनॉमी ना केवल इस साल बल्कि अगले साल भी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनी रहेगी।

आईएमएफ के ताजा वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक में साल 2023-24 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.3 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है। जुलाई के आंकड़ों से अगर तुलना करें तो इसमें सीधे-सीधे 20 बेसिस पॉइंट का इजाफा है। आपको यहां बता दें कि एक बेसिस पॉइंट, एक फीसदी पॉइंट का सौवां हिस्सा होता है। आईएमएफ ने साथ ही एक चिंता जताते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर महंगाई पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा तेजी से बढ़ेगी और इसके चलते अगले साल दुनिया के अन्य देशों की विकास दर कुछ धीमी रहेगी।
वर्ल्ड बैंक ने भी कहा, 'भारत तेजी से बढ़ेगा आगे'
यहां यह भी जानना जरूरी है कि आईएमएफ ने साल 2023-24 के भारत की विकास दर का जो अनुमान जताया है, ये बिल्कुल वही आंकड़ा है, जो वर्ल्ड बैंक ने 3 अक्टूबर को अपने इंडिया डेवलेपमेंट अपेडट में भारत के लिए निर्धारित किया था। इसके अलावा आईएमएफ ने साल 2024-25 के लिए भी भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.3 ही रखा है।
जून 2023 में भारत ने छुआ 7.8 फीसदी का आंकड़ा
गौरतलब है कि भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर आईएमएफ का ये नया अनुमान ऐसे वक्त पर आया है, जब जून 2023 की तिमाही में भारत ने 7.8 फीसदी की मजबूत विकास दर हासिल की है। हालांकि आईएमएफ का ये आंकड़ा, अभी भी आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी के उस अनुमान से कम है, जिसमें भारत के लिए वार्षिक विकास दर 6.5 फीसदी रखी गई है।












Click it and Unblock the Notifications