IMD Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में बिगड़ेगा मौसम, अलर्ट जारी, बढ़ेगी सर्दी?

IMD Update: देश के मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है, जहां कुछ राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है, वहीं कुछ राज्य बारिश की चपेट में हैं, मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि शुक्रवार से हिमालयी रीजन में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर हिमाचल और उसके आस-पास के राज्यों में पड़ने वाला है और इसकी वजह से मैदानी इलाकों के तापमान में तेजी से परिवर्तन होगा जबकि अगले पांच दिनों तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में भारी बारिश होने के आसार है।

IMD Weather Update:

आईएमडी ने कहा है कि एक पश्चिमी विक्षोभ तमिलनाडु के ऊपर भी बना है जो कि इंटरनल कर्नाटक की ओर मूव कर रहा है , इसकी वजह से तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश होने के आसार बने हुए हैं और कहीं-कहीं पर बिजली गिरने की आशंका है।

कई राज्यों में अब तेजी से सर्दी आने वाली है

पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों पर पड़ेगा, जिससे अनुमान है कि कई राज्यों में अब तेजी से सर्दी आने वाली है। विभाग ने इस वीकेंड पर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, लद्दाख , गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी की बात कही है, जिसके कारण मैदानी इलाकों में तेजी से तापमान गिरेगा और कहीं-कहीं पर हल्की बारिश भी हो सकती है। कुल मिलाकर शुक्रवार से उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है।

IMD Weather Update

दिल्ली में फिलहाल के लिए मौसम शुष्क बना हुआ है लेकिन यहां पर सुबह और देर रात अब कोहरा देखने को मिल सकता है। फिलहाल पंजाब, हरियाणा, उप्र, एमपी, छत्तीसगढ़ में आज और कल तो मौसम साफ रहेगा लेकिन परसों यानी कि शनिवार से यहां पर मौसम में कुछ तब्दीली देखी जा सकती है।

IMD Weather Update

तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी कंपनी स्काईमेट ने भी पश्चिमी विक्षोभ के डेवलप होने की बात कही है, जिसकी वजह से पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के आसार नजर आ रहे हैं और इस कारण हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उप्र, एमपी, छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और ठंड बढ़ सकती है तो वहीं मानसून के चलते तमिलनाडु,आंध्रा, कर्नाटक और केरल में बारिश होने के आसार हैं और इसलिए यहां पर अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सेहत के प्रति सचित रहने को भी कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+