weather updates: आंदोलनकारी किसानों की मुश्किलें बढ़ा सकता है मौसम, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। IMD weather updates. नए साल पहले ही दिन सर्दी (cold weather)ने 15 साल का रेकॉर्ड तोड़ दिया। दिल्ली (delhi)में न्यूनतम तापमान महज 1.1 डिग्री पर पहुंच गया। खराब मौसम कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन (farmers protest) कर रहे किसानों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। मौसम विभाग(IMD) ने शनिवार को दिल्ली के डेरा मंडी, आयनगर, छतरपुर, तुगलकाबाद के आसपास के इलाकों में हल्की से तेज़ बारिश की संभावना जताई है।

Recommended Video

    Farmer Protests: मांग नहीं मानने पर Republic Day पर किसान निकालेंगे Tractor Parade | वनइंडिया हिंदी
    IMD weather updates Thunderstorm with light to moderate intensity rain over some area in Delhi

    आइएमडी (India Meteorological Department) के अनुसार उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद, शिकोहाबाद में अगले दो घंटों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही राजस्थान के बयाना, भरतपुर, नगर में भी बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग ने ट्वीट कर बताया कि हरियाणा के नूंह, सोहना, पलवल, बावल, भिवानी, बल्लभगढ़ और उत्तर प्रदेश के सिंकदराबाद और बुलंदशहर के आसपास क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता वाली बारिश हो सकती है। इसके बाद तापमान में और गिरावट देखी जा सकती है।

    मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को नए साल पर सीजन का सबसे कम 1.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पालम में शनिवार सुबह 7 बजे तक शून्य दृश्यता के साथ घना कोहरा छाया रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पर पहुंच सकता है। आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना भी है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से 5 जनवरी तक अधिकतम तापमान 20 डिग्री के नीचे नहीं जाएगा। न्यूनतम तापमान भी 5 से 8 डिग्री के बीच बना रहेगा।

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में अगले तीन चार दिन राज्य में मौसम इसी तरह खराब रहेगा और वर्षा में वृद्धि होगी। तीन जनवरी को गढ़वाल व कुमाउं क्षेत्र में बारिश व हिमपात होने की संभावना है। चार जनवरी को 2500 मीटर से ऊचांई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है। बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। पांच जनवरी को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-हिमपात हो सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+