Delhi ka mausam: आज दिल्ली-एनसीआर में हो सकती है हल्की बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत
Weather news: मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

Delhi weather news: पिछले कुछ दिनों से गर्मी से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आज हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि बुधवार को सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और दिन में हल्की बारिश होने की संभावना है।
आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र ने बताया कि अगले कुछ घंटों के भीतर दिल्ली और एनसीआर से सटे इलाकों सहित हरियाणा और राजस्थान में हल्की-फुल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है।
इन इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश
मौसम विभाग ने ट्वीट करते हुए लिखा कि दिल्ली के नरेला, बवाना, जफरपुर, डेरामंडी, एनसीआर के ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हरियाणा के भिवानी, चरखी दादरी, मटरहेल, झज्जर और राजस्थान के सादुलपुर में आज 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ हवाएं चलने और हल्की बारिश के आसार हैं।
25 से 30 किलोमीटर की रफ्तार के साथ चलेंगी हवाएं
इसके अलावा 13 अप्रैल को यूपी और हरियाणा के कई हिस्सा में 25 से 30 किलोमीटर की रफ्तार के साथ हवाएं चलेंगी। आपको बता दें कि इससे पहले मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के मौसम की जानकारी देते हुए अपने बुलेटिन में बताया कि धीरे-धीरे अब तापमान बढ़ना शुरू होगा और 13 अप्रैल से 19 अप्रैल के बीच देश के कई हिस्सों लू चलेंगी।
13 से 19 अप्रैल के बीच हीटवेव की स्थिति
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के ज्यादातर हिस्सों में अब तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। इसके साथ ही उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बनेगी। मौसम विभाग ने कहा कि मार्च में हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई थी। लेकिन, अब तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ेगा। हालांकि बढ़ोत्तरी के बावजूद तापमान फिलहाल सामान्य स्तर पर ही रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications