Weather Update: इस बार समय से पहले आ जाएगी गर्मी, जानिए देशभर में कैसा रहेगा मौसम
IMD Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री अधिक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

IMD Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश की कमी के कारण इस साल कई राज्यों में गर्मियों की शुरुआत पहले ही हो जाएगी। देश के ज्यादातर राज्यों में तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले पांच दिनों में उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के हिस्सों में पारा सामान्य से तीन से चार ज्यादा रहने की संभावना है।

आज से एक्टिव हो रहा पश्चिमी विक्षोभ
आईएमडी के मुताबिक 25 फरवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे कई पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। ये पश्चिमी विक्षोभ 27 फरवरी तक एक्टिव रहेगा। इसके बाद 28 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, इसका असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों पर 28 फरवरी से दो मार्च के बीच देखने को मिलेगा।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आज से दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहेगा। दिल्ली में आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है। वहीं आज से तापमान में फिर इजाफा देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 26, 27 और 28 फरवरी को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे।

UP में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो तो आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जाएगा। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहेगा। दोनों जगहों पर आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications