MP और गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट, बिहार में बिजली गिरने की आशंका
नई दिल्ली। लगातार हो रही बारिश ने मध्य प्रदेश और गुजरात का हाल-बेहाल कर दिया है, लोगों का दैनिक जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है, भारतीय मौसम विभाग ने आज भी मध्य प्रदेश और गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, हालात को देखते हुए इन इलाको में NDRF को भी अलर्ट रहने को कहा गया है।

इन इलाकों में भी होगी भारी बारिश
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम मध्य प्रदेश, ओडिशा , अरुणांचल प्रदेश, असम, मेघालय, हिमालय के आसपास के इलाकों, बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, स्वराष्ट्र, कच्छ, महाराष्ट्रा, कोंकण और गोवा में भी भारी बारिश की आशंका है।

बिजली गिरने की भी संभावना
बिहार, झारखंड और ओडिशा के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका है, इन इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है. ऐसे में लोगों को सावधान रहने को कहा गया है।

मध्य प्रदेश के 32 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने इससे पहले अगले 24 घंटे के लिए मध्य प्रदेश के 32 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था, इन जिलों के लिए रेड अलर्ट, ऑरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट जारी किए किए गए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश में तीन सिस्टम सक्रिय हैं...
- रेड अलर्ट: हरदा, होशंगाबाद, नीमच, मंदसौर, रायसेन, नरसिंहपुर ,सीहोर और रतलाम
- ऑरेंज अलर्ट: बड़वानी, दमोह, देवास, धार, इंदौर, राजगढ़,विदिशा और उज्जैन
- येलो अलर्ट: भोपाल,आगर, अलीराजपुर, अशोकनगर, बालाघाट, बैतूल, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, गुना, जबलपुर, खंडवा, खरगोन, मंडला, शाहपुर, सागर और सिवनी












Click it and Unblock the Notifications