हरियाणा-यूपी में आ सकता है आंधी-तूफान, भूस्खलन की वजह से बद्रीनाथ हाइवे बंद

नई दिल्ली। पूरे देश में इस वक्त मानसून सक्रिय है, भारी बारिश की वजह से देश के कई हिस्से काफी बेहाल हैं, गुजरात, बिहार में रेड अलर्ट है तो वहीं दिल्ली के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई है, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि हरियाणा के कैथल नरवाना जींद के आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने कहा कि यहां बारिश के साथ आंधी तूफान आने की भी आशंका है।

हरियाणा, यूपी में अब थोड़ी देर में आ सकता है आंधी-तूफान

हरियाणा, यूपी में अब थोड़ी देर में आ सकता है आंधी-तूफान

जबकि उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन की वजह से बद्रीनाथ नेशनल हाइवे बंद कर दिया गया है, मालूम हो कि आईएमडी ने पहले से ही उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल आंधी-तूफान आने और वज्रपात की आशंका व्यक्त की थी।

सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश

तो वहीं गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में कल भारी बारिश हुई थी। राजकोट में सबसे ज्यादा 219 मिमी बारिश रेकॉर्ड हुई थी। इसकी वजह से यहां बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। राज्य में आज भी रेड अलर्ट है।

पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश


तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वोत्तर राज्यों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 8 जुलाई से भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है।

इन जगहों पर दी गई है चेतावनी

जबकि 8 से लेकर 11 जुलाई के बीच असम-मेघालय में, 9 और 10 तारीख को अरुणाचल प्रदेश में, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में और 10 जुलाई से बिहार में अत्यधिक भारी बारिश के आसार है।

 स्काईमेट ने दिया ये अपटेड

स्काईमेट ने दिया ये अपटेड

तो वहीं स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, बिहार और केरल में भारी बारिश, कोंकण गोवा, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बारिश की आशंका है, जबकि तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दक्षिण और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश के आसार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+