IMD Warning: कब जाएगी सर्दी, कोहरे और शीतलहर से लोग परेशान, आज भी यहां बरस सकते हैं बादल

नई दिल्ली। उत्तर भारत में सर्दी का तांडव लगातार जा रही है, आमतौर पर माना जाता है कि बसंत पंचमी के बाद सर्दी कम हो जाती है लेकिन इस बार मौसम से ठंड जाने का नाम ही नहीं ले रही है, बेमौसम हुई बारिश और कोहरे ने लोगों को बुरी तरह से तंग कर दिया है, उत्तर भारत के कई जगहों में बारिश होने के बाद फिर से सर्दी लौट आई है।

कोहरे और शीतलहर से लोग परेशान

कोहरे और शीतलहर से लोग परेशान

बादल छाने के कारण देश के कई जगहों पर तापमान गिर गया है और लोगों को शीत लहर और घने कोहरे का सामना कर पड़ रहा है, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह कई जगह घना कोहरा छाया रहा, जिससे लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतें हो रही हैं।

यहां बरस सकते हैं बादल

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में बारिश की संभावना है, जबकि निजी एजेंसी स्‍काइमेट वेदर ने कहा है कि दिल्‍ली एनसीआर में तेज हवाएं चल रही हैं, आने वाले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के उत्तरी हिस्सों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या हिमपात जारी रहने की संभावना है तो वहीं आज राजस्थान, पंजाब, एमपी, यूपी के कई शहरों में घना कोहरा और शीतलहर चलेगी।

जारी रहेगा कोहरे का कोहराम

जारी रहेगा कोहरे का कोहराम

यही नहीं सिक्किम, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में कई जगहों पर जबकि बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर आज और कल मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+