देश के 7 राज्यों में मूसलाधार बारिश के आसार, दिल्ली पर भी हो सकते हैं इंद्र देवता मेहरबान
नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसून की बारिश ने आफत पैदा कर दी है, असम में बाढ़ ने लोगों को परेशान किया हुआ है तो वहीं बिहार, गुजरात, एमपी के कई जिले बारिश की वजह से जलमग्न हैं, आईएमडी ने अपने ताजा अपडेट में कहा कि अगले कुछ घंटों में कैथल, कुरुक्षेत्र, जिंद, मेहम, रोहतक आदि में बारिश हो सकती है तो वहीं दिल्ली में भी बादल छाए हुए हैं, शाम तक यहां भी इंद्र देवता मेहरबान हो सकते हैं।

मुंबई में Orange Alert जारी
विभाग ने कहा कि आज और कल यूपी समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश संभव है, इसलिए उसने यहां अलर्ट जारी किया है, विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, असम, कोंकण गोवा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, एमपी, झारखंड. ओडिशा के उत्तरी तटीय भागों, अंडमान व निकोबार में भारी बारिश की आशंका है तो वहीं मुंबई में Orange Alert जारी किया है।
Recommended Video

मानसून की बारिश ने कहर बरपाया हुआ है..
आपको बता दें कि देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश ने कहर बरपाया हुआ है, असम जहां बाढ़ से ग्रसित है तो वहीं दूसरी ओर सोमवार को प्रयागराज में काफी बारिश हुई, कुछ लोगों के तो घरों में पानी घुस गया जिससे जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
भारी से भारी बारिश का अनुमान
असम,मेघालय, सिक्किम और मिजोरम में भारी से भारी बारिश का अनुमान है और इसी वजह से यहां पर अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और असम में अलग-अलग स्थानों पर काफी बारिश हो सकती है, इस दौरान लोगों को बिना जरूरत घर से बाहर निकलने को मना किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications