IMD Warning: दिल्ली-NCR में पारा पहुंचा 40 पार, इन राज्यों में Red Alert जारी

बेंगलुरु। उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चले जाने के साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के लिए अगले दो दिनों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है, दिल्ली में तापमान 40 तक पहुंच गया है तो बीते 24 घंटों में कई राज्‍यों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि हुई है, बेंगलुरु समेत कर्नाटक के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है, रविवार दिन में अचानक यहां मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ बारिश हुई है, राजधानी के कई इलाकों में तो पानी भर गया है, बारिश की वजह से तापमान में जबरदस्त गिरावट आई है।

Recommended Video

    India Weather : आज से नौपता, Heat waves का Red Alert | वनइंडिया हिंदी
    लू को लेकर रेड अलर्ट जारी

    लू को लेकर रेड अलर्ट जारी

    क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए लू के संबंध में ऑरेंज चेतावनी भी जारी की है। उन्होंने आगाह किया कि अगले दो-तीन दिनों में कुछ हिस्सों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। श्रीवास्तव ने कहा कि यह इस गर्मी के मौसम में पहली बार है जब लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

    सफर इंडिया ने भी अलर्ट जारी किया था

    सफर इंडिया ने भी अलर्ट जारी किया था

    इससे पहले देश में मौसम के मिजाज का अनुमान लगाने वाली वेबसाइट सफर इंडिया की एक रिपोर्ट में भी दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार और बुधवार के लिए अलर्ट जारी किया था। सफर के मुताबिक इन दो दिनों में राजधानी को धूर भरी तेज हवाओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही 25 और 26 मई को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में लू के थपेड़े पड़ सकते हैं।

    अब आसमान से बरसेंगे गोले

    अब आसमान से बरसेंगे गोले

    आपको बता दें कि आईएमडी ने पहले ही चेताया था कि आज और कल देश के कुछ राज्यों में बारिश और कुछ जगहों पर लू चलेगी, बारिश होने वाले राज्यों में कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा के भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, सिरसा, जम्‍मू-कश्‍मीर के अनंतनाग, बडगाम, बांदीपोर, बारामुला, बिलासपुर, बिलासपुर, चंबा, डोडा, गांदरबल, हमीरपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, हिमाचल और नागालैं थे।

    जबकि यहां बढ़ेगी गर्मी

    जबकि यहां बढ़ेगी गर्मी

    आईएमडी ने रविवार को कहा था कि अगले 4-5 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा, इसलिए उसने कुछ जगहों के लिए Orange Alert जारी किया गया था, विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में और ज्यादा गर्म हवाएं चलने की आशंका है और लोगों से घरों पर ही रहने की अपील की गई है।

    हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की आशंका

    आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. एन कुमार ने बताया कि, पंजाब, हरियाणा, दक्षिणी यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में तापमान में वृद्धि जारी रहेगी और अगले 5 दिनों में, इन क्षेत्रों में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव देखने को मिलेंगे और कुछ स्थानों पर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है इसलिए इन जगहों पर अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में भीषण गर्मी पड़ने वाली है और यहां पारा 46 डिग्री पार कर सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+