IMD Warning: सर्दी का तांडव जारी, 18 ट्रेनें लेट, इन जगहों पर आज भी बारिश की संभावना
नई दिल्ली। उत्तर भारत में सर्दी का तांडव लगातार जा रही है, पिछले 24 घंटों के दौरान, जम्मू-कश्मीर,लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी हुई है, जिसका असर मैदानी इलाकों में पड़ा है और यही वजह है कि दिल्ली में धूप निकलने के बावजूद हवा में सर्दी है, स्काईमेट के मुताबिक आने वाले 24 घंटों में भी उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी जबकि मध्य प्रदेश, असम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश होने की संभावना है, जबकि उत्तर भारत में आज भी कोहरे का कहर जारी है और 18 ट्रेनें लेट चल रही हैं।
हिमपात की संभावना
जबकि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बुधवार को बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। दिल्ली में हवा चलने की वजह से ठंड थोड़ी सी बढ़ गई है। वहीं अगले 24 घंटों में जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हिमपात की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला मौसम का विभाग
मौसम विभाग के मुताबिक हवा में शीत का प्रकोप जारी रहेगा, दिल्ली में 16 और 17 जनवरी को भी हल्की बारिश हो सकती है, इस दौरान दिल्ली में 25 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने का अनुमान है।
हिमाचल में फिर होगी बर्फबारी
विभाग के मुताबिक आज हिमाचल के शिमला, मंडी, कांगड़ा, किन्नौर और लाहुल स्पीति में बर्फबारी हो सकती है, हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी के बाद जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। प्रदेश के 8 स्थानों पर अभी तापमान शून्य तक पहुंच चुका है, लोगों को जानलेवा सर्दी का सामना कर पड़ रहा है।

24 घंटों के दौरान यहां होगी बारिश
IMD ने कहा है कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तर राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ कुछ जगहों पर ओले गिर सकते हैं, जबकि स्काईमेट के मुताबिक आने वाले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के उत्तरी हिस्सों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या हिमपात जारी रहने की संभावना
है।












Click it and Unblock the Notifications