मौसम विभाग ने बताया- इस बार कब पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली सर्दी
नई दिल्ली। सर्दी का मौसम आ चुका है, ऐसे में ज्यादातर लोगों ने जोरदार ठंड से बचने के लिए जरूरी तैयारियां करनी शुरू कर दी है। इस बार सर्दी का मौसम कैसा रहेगा, कितनी ठंड पड़ेगी इसको लेकर मौसम विभाग ने बड़ा पूर्वानुमान जताया है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को बताया कि इस बार सर्दी का मौसम देश भर में सामान्य से अधिक गर्म होगा। मौसम विभाग ने दिसंबर और फरवरी के बीच की अवधि के लिए जारी किए गए अपने बयान में बताया कि इस बार औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक होगा। नॉर्दर्न मोस्ट रीजन को छोड़कर ये पूर्वानुमान देश के सभी हिस्सों के लिए है।

इस बार कैसी पड़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने बताया
इस बार अगर कड़ाके की सर्दी को लेकर परेशान हैं तो आपके लिए थोड़ी राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने जिस तरह का पूर्वानुमान जताया है इससे ये साफ है कि इस बार हाड़ कंपाने वाली सर्दी से कुछ राहत जरूर मिल सकती है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि इस बार सर्दी का मौसम देश भर में सामान्य से अधिक गर्म होगा। यही नहीं आईएमडी ने अगले तीन महीनों के दौरान जबरदस्त शीत लहर चलने वाले क्षेत्र (कोर कोल्ड वेव जोन) में भी कड़ाके की शीत लहर चलने की किसी भी संभावना से इनकार किया है।

कड़ाके ठंड से मिल सकती है राहत: IMD
कड़ाके की शीत लहर चलने वाले क्षेत्र (कोल्ड वेव जोन) के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना और जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ और सौराष्ट्र के मौसम संबंधी उप-विभाग शामिल हैं। मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि कोल्ड वेव जोन के दौरान दिसंबर से फरवरी में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।

2019 अब तक का दूसरा सबसे गर्म कैलेंडर वर्ष
मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस (MoES) के सचिव, एम राजीवन ने हाल ही में बताया कि 2019 अब तक का दूसरा सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया कैलेंडर वर्ष बन गया है। इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक, उन्होंने कहा कि अल नीनो की स्थिति बनी हुई है और इससे तापमान सामान्य से अधिक हो सकता है। वर्तमान में, भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर पर गर्म ENSO-तटस्थ स्थितियां बनी हुई हैं। कुल मिलाकर मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, देश के अधिकांश हिस्सों में शुष्क लेकिन गर्म हालात बने रहेंगे।

कड़ाके की ठंड को लेकर बड़ा अपडेट
28 नवंबर को जारी किए गए मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 'न्यूनतम तापमान पूरे देश में सामान्य से अधिक रहेगा, और यह स्थिति 11 दिसंबर तक ऐसे ही चलेगी। हालांकि, मध्य भारत और पश्चिमी क्षेत्रों के साथ-साथ कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दक्षिणी जम्मू और कश्मीर के कुछ इलाके में इस अवधि के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री से 5 डिग्री कम रह सकता है।'
इसे भी पढ़ें:- पाकिस्तान में 'सरफरोशी की तमन्ना...' गाकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये लड़की आखिर कौन है?
-
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र के इन जिलों में चलेगी तूफानी हवाएं, होगी तेज बारिश, मुंबई का कैसा रहेगा हाल? -
Delhi Weather Forecast Today: दिल्ली में कब तक होगी बारिश? इस वजह से मार्च में बदला मौसम, IMD की चेतावनी -
Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बारिश की आशंका, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में तेज बारिश, 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, UP-बिहार समेत 7 राज्यों में अलर्ट -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच












Click it and Unblock the Notifications